बॉलीवुड की मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। नेहा का नया गाना आते ही हिट हो जाता है और लोग उनके हर एक गाने को बहुत पसंद भी करते हैं। नेहा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। साथ ही नेहा अपने चाहने वालों के लिए अपनी नई-नई तस्वीरें और हर खास पल को शेयर करती हैं। लेकिन इस बार नेहा ने अपनी कोई नई तस्वीर नहीं बल्कि एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए अपने स्ट्रगल की कहानी बयां की है।

नेहा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर दो फोटोज साझा की,जिसमें पहली तस्वीर में छोटी सी नेहा माइक लिए खड़ी हैं और उनके पास टोनी कक्कड़ भी माइक से साथ बैठे हुए हैं। इस थ्रौबेक तस्वीर को शेयर करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा, आप सभी लोगों को साफ नजर आ रहा होगा कि मैं कितनी छोटी थी, जब मैंने सिंगिंग करनी शुरू की थी। टोनी भैया भी मां के आगे बैठे नजर आ रहे हैं और पापा साथ में बैठे हुए हैं। कहते है न की संघर्ष असली होता है, हमारे लिए वह सच में स्ट्रगल वाले दिन थे जो असली हैं। हम कक्कड़ एक प्राउड परिवार है।
आगे नेहा लिखती हैं,अगर आप दूसरी तस्वीर में देखेंगे तो वो मेरी लेटेस्ट फोटो है, जिसमें मैं खूबसूरत मैन के साथ हूं। यह वह हैं जिन्होंने हमें जिंदगी की सबसे खूबसूरत फोटो दी है। थैंक यू सर आपने ये सबसे शानदार लम्हा एक तस्वीर में कैद किया। आपने हमें ये देकर और भी ज्यादा मेहनत करने की शक्ति दे दी। जय माता दी। अब नेहा की इस पोस्ट पर उनके फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और खूब प्यार लूटा रहें हैं।

गौरतलब है बचपन में जागरण में गाना गाने के बाद, नेहा कक्कड़ ने साल 2006 में ‘इंडियन आइडल 2’ में हिस्सा लिया था। हालांकि वह इस शो में ज्यादा टाइम के लिए वो रुक नहीं पाईं, लेकिन उनकी आवाज ने लोगों को अपना दीवाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। खास बात जिस शो में नेहा आगे तक जाने में कामयाब नहीं रही थीं आज नेहा उसी इंडियन आइडल की जज हैं। बता दें,नेहा ने बॉलीवुड में सैकंड हैंड जवानी, काला चश्मा, दिलबर, आंख मारे, मिले हो तुम, ओ साकी, गर्मी साकी जैसे कई हिट गाने दिए हैं।


Download Android App
Download iOS App



