बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. कुछ ही दिनों पहले नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने अपने रिलेशनशिप सोशल मीडिया पर कनफर्म किया था. वहीं, हाल ही में दोनों की शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

अगर कार्ड की मानें तो दोनों की शादी 26 अक्टूबर 2020 को होगी। इसके लिए वेन्यू मोहाली एयरपोर्ट के नजदीक ‘द अमलतास’ होटल को रखा गया है। कार्ड में दोनों के ही पैरेंट्स का नाम भी लिखा गया है। हालांकि यह कार्ड असली है या फेक, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

वहीं शादी की खबरों के बीच लोग ऐसे कयास भी लगा रहे हैं कि यह एक पब्लिसिटी स्टंट हो सकता है। दरअसल 21 अक्टूबर को नेहा कक्कड़ का नया म्यूजिक एल्बम ‘नेहू दा ब्याह’ रिलीज होने वाला है। लोग मान रहे हैं कि एल्बम को हिट करने के लिए नेहा ने यह पब्लिसिटी स्टंट किया है।

मालूम हो, रोहन प्रीत सिंह साल 2019 के ‘इंडियाज राइजिंग स्टार’ तीसरे सीजन में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आए थे। इससे पहले नेहा कक्कड़ का नाम मशहूर सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण के साथ जुड़ा था। आदित्य ने भी हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से शादी के बंधन में बंधने का निर्णय लिया है।


Download Android App
Download iOS App



