टीवी अभिनेत्री एंव बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट नेहा पेंडसे ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शार्दूल सिंह ब्यास से पुणे में 5 जनवरी को शादी कर ली है। शार्दूल सिंह और नेहा पेंडसे ने मराठी रीति रिवाजों से शादी रचाई है। लुक की बात करें तो नेहा ने अपनी शादी में गुलाबी रंग की साड़ी पहने नजर आई।

जबकि उनके पति ने क्रीम कलर का कुर्ता पायजामा पहना था। मराठी दुल्हन के गेटअप में नेहा पेंडसे खूबसूरत लग रही थीं।

शादी के ठीक पांच दिन बाद नेहा और शार्दूल के रिसेप्शन की कुछ बेहतरीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमें नेहा गाउन पहने दिख रही हैं और वह अपने इस लुक में कहर ढा रही हैं। रिसेप्शन की फोटोज नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

इस दौरान नेहा रॉयल ब्लू रंग के ऑफ शोल्डर गाउन में तैयार बहुत सुंदर नजर आ रही है। नेहा के इस गाउन को डिजाइनर स्वपनिल शिंदे ने डिजाइन किया है। नीले रंग के गाउन के साथ प्रिंटेड सिल्क के कपड़े में लंबी फ्रिल वाली ट्रेन लगी हुई है।

नेहा पेंडसे के हाथों और पैरों में रची हुई मेंहदी भी बेहद खूबसूरत दिख रही है। अगर बात दुल्हन के एक्सेसरीज की करें तो उन्होंने गले में सिर्फ एक चोकरपीस पहना रखा है। अपने लुक को पूरा करने के लिए अभिनेत्री ने गुलाबी रंग की लिपस्टिक के साथ सफेद रंग की सैंडिल पहनी हुई है और मिडिल पार्टेड बन बना रखा है वहीं नेहा के पति शार्दूल सिंह काले रंग के थ्री पीस सूट में नजर आ रहे हैं।

नेहा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो अभिनेत्री कई हिंदी और मराठी फिल्मों और टीवी शो का हिस्सा रही हैं। इसके अलावा नेहा बिग बॉस 12 से चर्चा में आईं वहीं नेहा फिलहाल छोटे पर्दे से दूर हैं और शादी के बाद की जिंदगी में व्यस्त हैं।


Download Android App
Download iOS App



