टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ के दर्शकों के लिए एक बड़ा झटका देने वाली खबर सामने आई है। शो की पत्रलेखा यानी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने शो को अलविदा कह दिया है। शो छोड़ने का ऐलान खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर किया है इस न्यूज ने उनके फैंस को हिलाकर रख दिया है। ऐश्वर्या बीते ढाई साल से शो में पाखी बन लोगों का दिल जीत रही हैं और अचानक उनके शो को गुड बॉय कहना हर किसी के लिए शॉकिंग है।

इस शो के जरिए ऐश्वर्या शर्मा ने दर्शकों के दिलों अपनी खास जगह बनाई है। इस शो ने ना सिर्फ उन्हें फेम दिया बल्कि इसी शो में एक्ट्रेस को अपना सच्चा प्यार भी मिला है। शो में उनके पति विराट का रोल प्ले करने वाले एक्टर नील भट्ट रील ही बल्कि रियल लाइफ में भी उनके पति हैं। अपनी वाइफ के शो को छोड़ने का ऐलान करने पर नील काफी इमोशनल हो गए हैं और सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या के लिए स्पेशल नोट के साथ पोस्ट किया है।

नील भट्ट ने इंस्टाग्राम पर अपनी और ऐश्वर्या की एक फोटो शेयर की है। ये फोटो उस टाइम है जब दोनों ने पहली बार सीरियल की शूटिंग शुरु की थी। ऐसे में वाइफ और को-एक्ट्रेस ऐश्वर्या के शो छोड़ने पर एक्टर ने उनके नाम एक लंबा चौड़ा इमोशनल नोट भी लिखा है। नील और ऐश्वर्या की जोड़ी दर्शकों को ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन दोनों ही काफी पंसद आती है और ऐसें ऐश्वर्या के शो छोड़ने से हर कोई दुखी है।
एक्टर ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘गुम है किसी के प्यार में का पहला शॉट जो हमने दिया था। शुरुआत में हमें नहीं पता था कि हमें प्यार हो जाएगा। इसमें कोई सीक्रेट नहीं है। मैं तुम्हारे साथ काम करना बहुत याद करूंगा बच्चे। लेकिन मैं तुम्हारे भविष्य के लिए खुश और उम्मीद से भरा हूं। मैं अपने इमोशन को बोलकर नहीं बता सकता। मेरे प्यार पर भगवान का आशीर्वाद बना रहे। सिर्फ वही करो जो तुम अच्छा करती हो और वो है एंटरटेन करना। मेरी लाइफटाइम खुशियों का सब्सक्रिप्शन, मेरी हंसी और मेरा प्यार ऐश्वर्या शर्मा।’

अपने पति के इस इमोशनल पोस्ट को देखकर ऐश्वर्या से भी रुका नहीं गया और उन्होंने नील के इस भावुक पोस्ट पर उतना ही इमोशनल रिप्लाई दिया है जिसे पढ़कर कपल के फैंस भी इमोशनल हो गए हैं। ऐश्वर्या ने अपने रिप्लाई में ये भी बताया कि उनके गुम है किसी के प्यार के सेट पर आखिरी दिन उनके पति नील रो पड़े थे। नील और ऐश्वर्या की प्यार भरी और इमोशनल बातें चर्चा का विषय बन गई है।

एक्ट्रेस ने लिखा, ‘AWWW मुझे बार-बार इमोशनल मत करो। सिर्फ तुम्हारी वजह से मैं रोई क्योंकि तुम रो रहे थे। तुम मेरे लिए बेहद कीमती और खूबसूरत गिफ्ट हो जो इस शो ने मुझे दिया है। हम अलग-अलग इस शो से जुड़े थे और अब हम घर साथ आ रहे हैं। इससे अच्छा क्या होगा। मैं सबके लिए भगवान को थैंक यू कहूंगी खासकर तुमको। कोई शक नहीं कि हम एक-दूसरे के लिए बने थे। वाकई में हम खो गए एक-दूसरे के प्यार में। लव यू।’


Download Android App
Download iOS App



