जहां एक तरफ एशिया कप से जुड़ी विवाद की खबर सामने आती रहती है तो वहीं काफी दिनों बाद इसी से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई हैं। आज नेपाल ने अपनी जगह एशिया कप 2023 में अपनी जगह बना ली हैं। नेपाल ने एसीसी मेंस प्रिमियर कप 2023 को जीतकर यह कीर्तिमान हासिल किया। नेपाल के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है क्योंकि ऐसा पहली बार हो रहा है जब यह टीम एशिया कप में पार्टिसिपेट करेगी।

आज नेपाल के लिए एक यादगार दिन होगा क्योंकि आज इस टीम ने इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में अपनी टीम का नाम दर्ज करवा लिया हैं। एसीसी प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल मुकाबले में नेपाल का सामना यूएई से हुआ जिसमें नेपाल ने 7 विकेट से यूएई को हराकर ना सिर्फ इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया बल्कि आगामी एशिया कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। इस फाइनल मुकाबले की बात करें तो नेपाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जिसमें की यूएई ने 33 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर मात्र 117 रन पर ऑल-आउट हो गई। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन आसिफ खान ने 46 बनाया, वहीं नेपाल के गेंदबाज संदीप लामिछाने ने अपने पूरे 10 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

118 रन के लक्ष्य को नेपाल की टीम ने आसानी से 7 विकेट रहते हासिल कर लिया। इस टीम की तरफ से गुलशन कुमार झा ने 84 गेंदों पर 67 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 छक्के और 3 चौके लगाए। वहीं उसका अच्छा साथ दिया भीम शार्क, उन्होंने भी 72 गेंदों पर नाबाद 36 रन की एक संभली हुई पारी खेलकर अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। गुलशन को उनकी अर्धशतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया तो वहीं संदीप लामिछाने को प्लेयर ऑफ द सीरीज। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब नेपाल की टीम भारत पाकिस्तान के खिलाफ खेलते नजर आने वाली है एशिया कप 2023 में।

हालांकि अभी तक एशिया कप का वेन्यू डिसाइड नहीं किया गया है क्योंकि बीसीसीआई सचिव जय शाह ने साफ कर दिया था कि भारतीय टीम पाकिस्तान जाकर नहीं खेलेगी जिसके बाद वर्तमान पीसीबी अध्यक्ष नजर सेठी ने कहा है कि वो भारत के अलावा सभी देश का मुकाबला पाकिस्तान में चाहते है और भारत का मुकाबला किसी अन्य देश में कराया जाए, इस बात पर नजम सेठी ने हामी भरी है। बाकी अब देखना है कि इस विवाद पर अंतिम फैसला क्या होता हैं।


Download Android App
Download iOS App



