Netflix Series Ghooskhor Pandat: सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में यूजर्स ने इस नाम को आपत्तिजनक और जातिवादी बताते हुए कड़ा विरोध जता रहे हैं. लोगों का कहना है कि फिल्म के नाम के जरिए एक खास समुदाय को निशाना बनाया गया है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने सवाल उठाया और नेटफ्लिक्स को बायकॉट के लिए तैयार रहने के चेतावनी तक दे डाली.
हाल ही में 3 फरवरी को नेटफ्लिक्स के एक इवेंट के दौरान फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ का टीजर रिलीज किया गया. जिसे देखने के बाद हर शख्स इस फिल्म को लेकर भड़कता दिखाई दिया. दरअसल टीजर के आते ही सोशल मीडिया पर क्रिटिसिज्म का सामना करना पड़ गया. हालांकि टीजर में दिखाया गया कंटेंट एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी की कहानी है. लेकिन फिल्म की कहानी को छोड़ ज्यादा बातें फिल्म के टाइटल पर हो रही है, जिसको लेकर लोग मेकर्स के साथ नेटफ्लिक्स को भी आड़े हाथ ले रहे हैं.
Manoj Bajpayee New Movie: जानबूझकर एक ‘सॉफ्ट टारगेट’ चुना
Hello @NetflixIndia
You given name Ghooskhor Pandit, do you have guts to put Ghooskhor muslim on any of your webseries?Remove this title or be ready to face mass boycott of netflix 🙏🏻 pic.twitter.com/MmbzB16Kk2
— Voice of Hindus (@Warlock_Shubh) February 4, 2026
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है कि पंडित या ब्रह्मण एक सॉफ्ट टारगेट होते हैं, इसलिए ये लोग उनको आसानी के साथ बदनाम करने के लिए फिल्मों में इस्तेमाल कर लेते हैं. कई यूजर्स का तो ये भी आरोप आरोप है कि ‘घूसखोर पंडित’ नाम एक खास समुदाय को निशाना बनाता है और ये जातिवादी सोच को बढ़ावा देता है. इसलिए इस फिल्म का टाइटल चेंज होना चाहिए, हालांकि कई लोग तो ये भी कह रहे हैं कि ये फिल्म ही रिलीज नहीं होनी चाहिए.
क्या ‘घूसखोर दलित’ या ‘घूसखोर मुस्लिम’ हो सकता है फिल्म का नाम? लोग सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की बात कर के अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा कि सोचिए अगर घूसखोर दलित या घूसखोर मुस्लिम नाम होता तो क्या होता. क्या ये मेकर्स जिंदा भी रह पाते.
Ghooskhor Pandat Controversy: बॉयकॉट की दी धमकी
Absolutely shameful, picked a community who is soft target to peddle their bigotry
Change it now or face ban pic.twitter.com/UjNxuo6xv7
— Muji Dakait مجی ڈکیت (@mujifren) February 3, 2026
एक यूजर ने चेतावनी देते हुए लिखा, ‘आपने जानबूझकर यह नाम चुना है ताकि एक नैरेटिव सेट किया जा सके. इसे तुरंत हटाइए, वरना बॉयकॉट के लिए तैयार रहिए.’ इस तरह के सैकड़ों पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, जिससे विवाद और गहरा हो गया है.
Netflix Series Ghooskhor Pandat: मेकर्स और नेटफ्लिक्स ने साधी चुप्पी

फिलहाल, इस पूरे विवाद पर नेटफ्लिक्स या ‘घूसखोर पंडित’ की टीम की ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आई है. न ही टाइटल बदलने को लेकर कोई बयान जारी किया गया है. लेकिन सोचने वाली बात ये है कि सालों से सिर्फ पंडितो को ही बॉलीवुड या ओटीटी पर बदनाम क्यों किया जाता है, क्या सिर्फ इसलिए क्योंकि पंडित इन सब चीजों का बहिष्कार नहीं करते या फिर किसी और जाति या समुदाय की तरह किसी को मारने पीटने की बात नहीं करते.
पंडितों का शांत स्वभाव अक्सर ही उनके ऊपर होने वाले क्रिटिसिज्म को बढ़ावा देता है. अगर पंडित भी बाकी के धर्म और समुदाय की तरह आक्रोष दिखाने लगे, तो जरा सोचिए इन मेकर्स का क्या हाल होगा. ये पंडितों को बदनाम करने वाली फिल्म बनाने से पहले हजार बार सोचा करेंगे.
Story Of Film: क्या है फिल्म का कहानी

अगर फिल्म की बात करें तो ‘घूसखोर पंडित’ की कहानी एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी अजय दीक्षित (मनोज बाजपेयी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे लोग ‘पंडित’ के नाम से जानते हैं. जहां जल्दी पैसा कमाने की चाह में वो एक ऐसे षड्यंत्र में फंस जाते है, जो कि उनकी सोच से काफी बड़ा है. कहानी तब मोड़ लेती है, जब दिल्ली की सड़कों पर एक गंभीर रूप से घायल लड़की को चलती कार से फेंका जाता है. इस फिल्म का निर्देशन रितेश शाह ने किया है, जबकि कहानी नीरज पांडे ने लिखी है.
Netflix Series Ghooskhor Pandat: मनोज बाजपेयी के साथ-साथ फिल्म में नुसरत भरुचा, दिव्या दत्ता, साकिब सलीम, अक्षय ओबेरॉय, श्रद्धा दास और किकू शारदा शामिल हैं. हालांकि फिल्म की रिलीज डेट अब तक अनाउंस नहीं की गई है. लेकिन इतनी कॉन्ट्रोवर्सी होने के बाद अब ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि क्या मेकर्स और नेटफ्लिक्स इस पर कोई एक्शन लेते हैं या नहीं.
Read More: Mismatched Season 4 हुआ कन्फर्म, अनाउंसमेंट वीडियो ने फैंस की बढ़ाई धड़कनें


Download Android App
Download iOS App




