Happy Rose Day Shayari in Hindi: फरवरी के मौसम के आते ही प्रेमी जोड़ों के बीच हलचल तेज हो जाती है। क्योंकि ये महीना खासकर उन्हीं के लिए होता है। कुछ ही दिन बाद 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक की भी शुरुआत हो जाएगी। आम लोगों के लिए यह दिन एक सामान्य शुक्रवार हो सकता है, लेकिन प्यार करने वालों के लिए यह खास महत्व रखता है। इसका पहला दिन ‘रोज डे’ के रूप में मनाया जाता है, जहां लोग अपने प्यार का इजहार गुलाब का फूल देकर करते हैं। ये वीक 14 फरवरी तक चलता है।
Happy Rose Day Shayari in Hindi: गुलाब से करें दिल की बात
यह गुलाब का फूल एक छोटा सा तोहफा होते हुए भी प्यार को खूबसूरती से व्यक्त करता है। इस दिन प्रेमी अपनी प्रेमिका को कई तरह के गुलाब भेंट करता है। जिसमें हर गुलाब का रंग एक खास मतलब रखता है:
- लाल गुलाब – सच्चा प्यार और गहरी भावनाएं
- पीला गुलाब – दोस्ती और खुशियां
- सफेद गुलाब – सच्चाई और पवित्रता
- नारंगी गुलाब – ऊर्जा और उत्साह
Rose Day Shayari For Love: प्यार भरे शब्दों से बनाएं दिन यादगार
गुलाब के साथ अगर आप अपने दिल की बात कुछ मीठे शब्दों में कह दें, तो यह दिन और भी खास बन सकता है। प्यार जताने का यह खूबसूरत मौका रिश्तों को और मजबूत बनाता है। आइए ‘रोज डे’ के लिए आपको कई बेहतरीन चुनिंदा शायरी से रूबरू करवाते हैं। जिसे बयां करके आप अपने पार्टनर से प्यार का इजहार कर सकते हैं।

Rose Day Special Shayari: इन चुनिंदा शायरी से करें इजहार
1- तेरी हर बात में मोहब्बत की खुशबू आती है,
आज रोज डे पर ये गुलाब सिर्फ़ तेरे नाम जाती है।
2-गुलाब बनकर तेरे होंठों को छू जाएं हम,
आज रोज डे पर तेरी मुस्कान बन जाएं हम।
3-लाल गुलाब की तरह तेरा प्यार भी खास है,
रोज डे पर बस तू ही मेरे दिल के पास है।
4-फूलों सा नाज़ुक है तेरा ये हसीन सा चेहरा,
रोज डे पर गुलाब देकर कर दूं दिल का पहरा।
5-हर गुलाब में छुपा है एक प्यार का पैगाम,
रोज डे पर दिल से कहूं – तुम हो मेरी जान।
6-गुलाब की खुशबू से भी प्यारी है तेरी हंसी,
रोज डे पर ये फूल कहे बस तू ही मेरी ज़िंदगी।

7-तेरे हाथों में गुलाब हो और होंठों पर मुस्कान,
रोज डे पर पूरी हो जाए मेरी हर एक अरमान।
8-गुलाब सा खूबसूरत है तेरा हर एक ख्वाब,
रोज डे पर दिल ने तुझे ही चुना है जनाब।
9-तेरी सांसों की महक में बस गया मेरा प्यार,
रोज डे पर गुलाब देकर करूं इजहार।
10-हर गुलाब पूछे मुझसे तेरा पता क्या है,
मैं कहूं रोज डे पर मेरी दुनिया वही है।
11-लाल गुलाब तेरे नाम, दिल भी तेरे नाम,
रोज़ डे पर मोहब्बत का करूं खुलेआम ऐलान।
यह भी पढ़ें: Boyfriend हो या Girlfriend, इन Romantic Gifts से जीतें अपने Partner का दिल, बढ़ जाएगा प्यार























