Assi Trailer Out: ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ और ‘खेल खेल में’ के बाद तापसी पन्नू की वापसी हो रही है और वो भी दो साल के बाद। एक्ट्रेस की आगामी फिल्म Assi का एलान कर दिया गया है और इसकी पहली झलक भी दमदार है।
Assi Trailer Out: Taapsee Pannu की ‘Assi’ का धमाकेदार ट्रेलर आउट

अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज द्वारा निर्मित फिल्म की स्टारकास्ट काफी दमदार है। फिल्म में तापसी पन्नू के अलावा मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, जीशान अय्यूब, नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा, कानी कुसृति और रेवती भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्रेलर सामने आने के बाद इस फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ गया है।
Taapsee Pannu New Movie: यहाँ देंखे फिल्म का ट्रेलर
अनुभव सिन्हा की फिल्मों का वैसे भी दर्शकों को काफी इंतजार रहता है। तापसी पन्नू और अनुभव सिन्हा की ये साथ में तीसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों साथ में ‘मुल्क’ और ‘थप्पड़’ जैसी फिल्में कर चुके हैं। ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी सफल हुई थीं और क्रिटिकली भी फिल्म को काफी पसंद किया गया था। ऐसे में अब ये जोड़ी ‘अस्सी’ लेकर आ रही है। इसलिए दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।
Assi Movie Release Date: इस दिन दस्तक देगी मूवी

अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित फिल्म अस्सी का निर्माण टी-सीरीज कर रहा है। वहीं, फिल्म की स्टारकास्ट काफी दमदार है. इसमें तापसी के अलावा, कानी कुसृति, रेवती, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, जीशान अय्यूब, नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक, और सीमा पाहवा समेत कई कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह तापसी और अनुभव सिन्हा की साथ में तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों साथ में ‘मुल्क’ और ‘थप्पड़’ जैसी फिल्में कर चुके हैं, जो कि बॉक्स ऑफिस में काफी सफल रही थी।
फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी के साथ ही यह फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ के साथ क्लैश करेगी। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में हैं। अब देखना होगा कि दर्शक किस फिल्म को ज्यादा प्यार देंगे।
Also Read: Ghooskhor Pandat के टाइटल पर बौराए लोग, कहा- घूसखोर दलित या घूसखोर मुस्लिम क्यों नही रखते नाम

















