सरेआम पापा सैफ अली खान से नाराज हुए तैमूर, करीना के लाडले के ये तेवर देख यूजर्स ने लिए मजे

Summary :

तैमूर को मायूस होते देखकर सैफ अली खान ने भी उसे वापस अपने पास बुला लिया। सैफ अली खान और तैमूर अली खान की जोड़ी बहुत कमाल की लग रही थी और फैंस ने इस जोड़ी पर अपना रिएक्शन दिया है।

सैफ अली खान और करीना कपूर खान का बेटा तैमूर अपने जन्म के बाद से ही पैपराजी
के फेवरेट स्टारकिड बने हुए हैं। तैमूर की एक झलक को अपने कैमरे में कैद करने के
लिए पैपराजी बेकरार रहते हैं। हाल ही में एक म्यूजिक इवेंट से तैमूर का एक वीडियो
सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में तैमूर के साथ उनके पापा अभिनेता सैफ भी नजर आ रहे है। वायरल
वीडियो में तैमूर को अपने पापा की तरह पैपराजी से कम अटेंशन मिलने पर अपनी नाराजगी
दिखाते दिख रहे हैं। तैमूर का ये अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है
और वह इस पर मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं।

दरअसल, सैफ अली खान अपने बेटे
तैमूर के साथ मुंबई में एक रॉक कॉन्सर्ट में पहुंचे थे। इस दौरान सैफ और तैमूर
दोनों की ट्विनिंग देखने को मिली। उनके लुक की बात करें तो दोनों ने ब्लैक कलर की
टीशर्ट और ब्लू डेमिन जींस में नजर आए। वहीं तैमूर ने अपने सिर पर रेड कलर का बैंड
भी बांधा हुआ था। एक जैसे आउटफिट में पापा-बेटे काफी कमाल लग रहे थे और फैंस को भी
उनकी जोड़ी बहुत पसंद आई है।

Saif Ali Khan and his son Taimur Ali Khan twin in black and blue for a rock  concert – OTTplay

सैफ और तैमूर के इस वीडियो को एक पैपराजी अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया
है। वायरल वीडियो में तैमूर अपने पापा के साथ खड़े होकर तस्वीरें खिंचवा रहा था जब
पैप्स ने सैफ की कुछ सोलो फोटोज लेने के लिए कहा। इस पर सैफ ने तैमूर को कुछ देर
दूर खड़े रहने को कहा। इस पर तैमूर का मुंह बन गया और वो बेमन से अपने पापा से दूर
हो जात है।

तभी एक असिस्टेंट तैमूर के हाथ को पकड़कर उसे पीछे करने लगता है लेकिन तैमूर
को मायूस देखकर सैफ उन्हें वापस अपने पास बुला लेते है। सैफ और तैमूर के इस क्यूट वीडियो
पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,
‘प्लीज तैमूर को छोड़ दो, उसे अभी इस सेलेब्रिटी लाइफस्टाइल में
कोई इंट्रेस्ट नहीं है।
’ दूसरे यूजर ने लिखा- ‘यह कितना हैंडसम बच्चा है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘कितना बड़ा हो
गया है ये।
’

 

Desk Team