टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा अपने दोस्तों के अलावा अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करना बहुत अच्छे से आता है। ये एक्ट्रेस ऐसी हैं जो अपनी लाइफ को खुलकर और बिंदास अंदाज में इंज्वॉय करती हैं। पार्टी करना हो या घूमना आदि उन्हें बहुत पसंद है। अब निया शर्मा ने अपनी मां उषा शर्मा के जन्मदिन पर कुछ ऐसा किया है जो आपको भी पसंद आएगा। हाल ही में निया ने अपनी मां का बर्थडे काफी धूमधाम से गोवा में सेलिब्रेट किया है। जिसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की हैं।

वैसे इन तस्वीरों और वीडियो में निया शर्मा और उनकी मां दोनों का ग्लैमरस और स्टाइलिश अंदाज नजर आ रहा है। यही नहीं उन्हें देख ये कह पाना बेहद मुश्किल होगा कि वो निया शर्मा की मां हैं। ऐसे में फैंस उनकी मां की खूब तारीफ भी कर रहे हैं। फोटोज में निया शर्मा अपनी मां के साथ यॉट पर दिखाई दे रही हैं। याट बैलून से पूरी तरह सजा हुआ है। निया शर्मा अपनी मां के जन्मदिन पर शैंपेन ओपन करती दिख रही हैं।
बता दें, निया शर्मा अपनी मां के बहुत क्लोज हैं और वह उन्हें अपनी बेस्ट फ्रेंड मानती हैं। निया शर्मा के इस पोस्ट पर फैंस के अलावा कई सेलेब्स ने कमेंट कर निया की मां पर प्यार लुटाया है। साथ ही एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो निया शर्मा कुछ समय पहले दो ‘घूंट’ और ‘फूंक ले’ जैसे म्यूजिक वीडियो में दिखाई दी थी। लोगों ने इस गाने में उनकी परफॉर्मेंस को पसंद किया है।इसके अलावा निया शर्मा बतौर गेस्ट बिग ‘बॉस 15’ का भी हिस्सा बनी थीं।


Download Android App
Download iOS App



