बॉलीवुड की पीसी कही जाने प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल प्रियंका अपने काम के साथ-साथ अपने फैमली यानी अपने पति निक जोनस और अपनी बेटी मालती के साथ ही भी क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आती रहती हैं। ऐसे में अब प्रियंका और निक की एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमें चलती कार में दोनों एक दूसरे के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं।

दरअसल निक अक्सर प्रियंका के लिए अपना प्यार जताते नजर आते हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने इसकी एक और झलक पेश की है। दरअसल पिसी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसकी शुरुआत में निक प्रियंका के बालों को टॉर्च से देखते नजर आ रहे हैं। उसके बाद वो पिसी की पोनीटेल खोल रहे हैं।
जाहिर है प्रियंका अपनी पोनीटेल से परेशान हो गई होंगी, जिस परेशानी को निक दूर करते नजर आ रहे हैं। निक पिसी बड़ी ही जद्दोजहद करके पिसी का पोनीटेल खोलने में आखिरकार कामयाब हो ही जाते हैं। इस दौरान पिसी कभी खिलखिलाकर हंसती हैं तो कभी अजीब मुंह बनाती हैं। इसका वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है की, ‘पोनीटेल जटिल है.’

वही अब प्रियंका के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट करते दिख रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है की- ‘लास्ट में निक का एक्सप्रेशन देख ऐसा लग रहा है, निक यह कहते दिख रहे है थैंक गॉड’, वही एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है की- ‘वाह कितना केयरिंग हस्बैंड हैं’, वही एक यूजर ने तो कमेंट कर यह तक लिख दिया है की- ‘जीजू दिन प्रतिदिन देसी होते जा रहे हैं’ वही अब इस तरह के कमेंट कर यूजर्स लगातार दोनों के क्यूट मोमेंट की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।




बता दे की प्रियंका इस वक़्त अपने करियर की पीक पर चल रही हैं। एक्ट्रेस एक के बाद एक कई बड़ी उपलब्धि हासिल करती हुई दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने ना सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड तक अपना परचम लहरा चुकी हैं। प्रियंका के वर्क फ्रंट की तो उन्हें हाल ही में स्पाई थ्रिल सीरीज ‘सिटाडेल’ में देखा गया।

उन्होंने रिचर्ड मैडन के साथ लीड रोल प्ले किया था। इस सीरीज का निर्माण रूसो ब्रदर्स ने किया है। उनकी इस वेब सीरीज को काफी पसंद किया गया है। इसके अलावा वह हॉलीवुड फिल्म ‘लव अगेन’ में भी नजर आईं।


Download Android App
Download iOS App



