सोशल मीडिया पर आए दिन शादियों के वीडियो देखने को मिल जाते हैं। कभी-कभी कोई वीडियो इतना चौंकाने वाला होता है कि लोग उस पर अपनी नजरें टिकाए रह जाते हैं। ऐसा ही एक नया वीडियो इंटरनेट वर्ल्ड में वायरल हो रहा है। शादी के वैसे तो कई फनी वीडियो आपने देखे होंगे लेकिन इस वीडियो में दुल्हे ने दुल्हन के साथ जो किया उसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जयमाला होने के बाद दूल्हा-दुल्हन ‘पद्मावत’ फिल्म के गाने ‘घूमर घूमर’ पर डांस करने लगते हैं। दूल्हा इस गाने पर दुल्हन को गोल-गोल घुमाने लगता है और दुल्हन भी घूमती चली जाती है। इस दौरान दुल्हन इतनी ज्यादा खुश होती है कि उसे इस बात का इल्म तक नहीं होता है कि वो कितनी बार चक्कर लगा चुकी है।
वीडियो में आगे देख सकता है कि ज्यादा घूमने की वजह से दुल्हन को एकदम से चक्कर आ जाता है और वो जमीन पर गिर जाती है। यहां हैरानी वाली बात ये है कि दूल्हे ने दुल्हन को संभालने की भी कोशिश नहीं की और उसे गिरने दिया। दुल्हन गिर जाती है और दुल्हा सामने की तरफ ही देखता रह जाता है। लड़की के स्टेज पर गिर जाने के बाद एक महिला उसे उठाने के लिए आगे आती है।








दुल्हन के गिर जाने के बाद दुल्हा उसे उठाने की जगह पीछे की तरफ चला जाता है। ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है और वो इस मजेदार वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा, ‘कितनी अकड़ होती है गांव वालों में…दूल्हा बनने के बाद उठा भी नहीं रहा दुल्हन को।’ दूसरे यूजर ने कहा, ‘गिरते समय पकड़ा भी नहीं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘लापरवाही का नतीजा देखो इतना ज्यादा घूमर डांस करने की क्या जरूरत थी बाईसा को।’


Download Android App
Download iOS App



