बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता लॉकडाउन के दौरान अपने परिवार के साथ काफी वक्त बिता रही हैं। सोशल मीडिया पर साझा किए गए पोस्ट में देखा जा सकता है कि वह पति के लिए ‘हेयरस्टाइलिस्ट’ बनने से लेकर घर के पर्दे भी खुद ही सिल रही हैं। वहीं रविवार को शेयर किए गए एक वीडियो में वह अपने प्रशंसकों को ‘देसी पिज्जा’ बनाना सिखा रही हैं।

अभिनेत्री द्वारा फोटो शेयरिंग एप इंस्टाग्राम पर रविवार की सुबह शेयर किए गए वीडियो में वह रोटी से पिज्जा बनाती नजर आईं, वह भी बिना चीज का प्रयोग किए। इस विडियो के साथ नीना गुप्ता ने पिज्जा बनाने की पूरी विधि भी फैन्स के साथ शेयर की है।
इस 51 सेकेंड वीडियो में वह कह रही हैं, “यह देसी पिज्जा है जो मैं बना रही हूं. रोटी बना के रख लो, जैसे आप आम रोटी बनाते हो, उसके बाद उस पर मक्खन लगाया, सॉस लगाया, उस पर उबला आलू लगाया, उसके ऊपर नमक, मिर्च छिड़क लो, प्याज, शिमला मिर्च, ओलिव्स लगाया और उसके ऊपर पनीर और अगर नॉन वेज चाहिए तो उसके ऊपर जो भी सॉसेज है वो लगा लो, फिर जो भी मसाला आपको पसंद हो उसे लगाकर उसे ऑवन में डाल दो।”
वीडियो में अभिनेत्री ने पहले ही ऑवन में रखे ‘देसी पिज्जा’ को दिखाते हुए कहा कि इसमें चीज का प्रयोग बिल्कुल नहीं किया गया है। इस वीडियो को अब तक 71,653 बार देखा जा चुका है। बता दें, नीना गुप्ता कोविड-19 के कारण घर में बंद होने के दौरान अपनी डाइट का ध्यान रखने के साथ ही योग कर फिटनेस का भी ख्याल रख रही हैं।
शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “ओए, नीना की हो गई वाह भाई वाह। झूला आसन।”इस 14 सेकेंड के स्लो-मोशन वीडियो में नीना सफेद कुर्ते के साथ सफेद पायजामा पहने नजर आ रही हैं। उनकी योग कला को देख अभिनेत्री दिव्या दत्ता और अभिनेता गजराज राव भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए।

दिव्या ने जहां कमेंट किया, “शानदार”, वहीं गजराज ने कमेंट में नमस्ते वाले इमोजी का प्रयोग किया है। इस वीडियो को अब तक 46,345 बार देखा जा चुका है। बता दें नीना गुप्ता हाल ही में आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान में नजर आई थी। साथ ही एमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुए वेब सीरीज ‘पंचायत’ में भी एक्ट्रेस ने अहम किरदार निभाया है।



Download Android App
Download iOS App



