कोरोना : तमिलनाडु में रविवार को कोरोना के 105 नए मामलों की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या 1,477 हुई

Summary :

राज्य की राजधानी चेन्नई में कोरोना वायरस के चलते दो पत्रकारों की भी मौत हो गई है। अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की। राज्य में एक महीने से कुछ अधिक पहले कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया था

भारत में कोरोना वायरस का कहर दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार ने देश में लॉकडाउन घोषित कर रखा है। महामारी से निपटने के लिए केंद्र समेत तमाम राज्यों की सरकारें हरसंभव कोशिश कर रही है। इस बीच, रविवार को तमिलनाडु में कोरोना के 105 नए मामलों की पुष्टि हुई है। 105 नए मामलों के साथ राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,477 तक पहुंच गई है। वहीं, मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कोरोना से अबतक 15 लोगों की जान जा चुकी है। रविवार को राज्य सरकार ने इस बात की जानकारी दी। 
इस बीच, राज्य में कोरोना वायरस के चलते दो पत्रकारों की भी मौत हो गई है। अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की। राज्य में एक महीने से कुछ अधिक पहले कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया था । अधिकारियों ने बताया कि तमिल दैनिक में काम करने वाले एक संवाददाता में तथा तमिल चैनल में काम करने वाले उप संपादक में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि संवाददाता को राजीव गांधी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि दूसरे का इलाज सरकारी स्टेनले अस्पताल में किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि दोनों पत्रकारों की स्थिति स्थिर है। बता दें, राज्य में कोरोना वायरस का पहला मामला 8 मार्च को सामने आया था। 
बताते चले कि देशभर में कोरोना के मरीजों की संख्या 16, 116 हो गई है, जबकि 519 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं , पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1324 नए मामले सामने आए हैं और 31 लोगों की मौत हुई  है। हालांकि, 2302 लोग इस वायरस से ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं।

Desk Team