Nora Fatehi कर रही फुटबॉलर को डेट जानिए क्या है मामला ?

Summary :

Nora Fatehi boyfriend: Nora Fatehi  का जन्म कनाडा में हुआ था और बॉलीवुड में कदम रखने के लिए उन्होंने भारत आना चुन लिया। शुरुआत में उनके पास सिर्फ ₹5,000 रुपये थे, और न कोई खास संपर्क, न ही कोई मददगार रिश्ता। Nora Fatehi के boyfriend को लेकर सोशल मीडिया पर मची हलचल अब नोरा की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी लव लाइफ भी चर्चा में आ गई है। खबरों के मुताबिक, नोरा फतेही और अच्राफ हकीमी के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात हाल ही में मोरक्को ट्रिप के दौरान हुई थी। इसके…

Nora Fatehi boyfriend: Nora Fatehi  का जन्म कनाडा में हुआ था और बॉलीवुड में कदम रखने के लिए उन्होंने भारत आना चुन लिया। शुरुआत में उनके पास सिर्फ ₹5,000 रुपये थे, और न कोई खास संपर्क, न ही कोई मददगार रिश्ता।

Nora Fatehi के boyfriend को लेकर सोशल मीडिया पर मची हलचल

Nora Fatehi Boyfriend
Nora Fatehi Boyfriend ( Source : Social Media )

अब नोरा की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी लव लाइफ भी चर्चा में आ गई है। खबरों के मुताबिक, नोरा फतेही और अच्राफ हकीमी के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात हाल ही में मोरक्को ट्रिप के दौरान हुई थी। इसके बाद से ही दोनों को लेकर डेटिंग की अफवाहें तेज हो गईं। अच्राफ हकीमी एक इंटरनेशनल लेवल के फुटबॉलर हैं और दुनिया के सबसे महंगे और सफल खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। उनकी कमाई करोड़ों में बताई जाती है। यही वजह है कि फैंस उन्हें नोरा का ‘सपनों का राजकुमार’ कह रहे हैं। हालांकि, अब तक नोरा या अच्राफ की तरफ से इस रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

क्या करोड़पति फुटबॉलर को डेट कर रहीं हैं नोरा फतेही ?

Achraf hakimi famous footballer
Achraf hakimi famous footballer ( Source : Social Media )

सोशल मीडिया पर नोरा की तस्वीरें और पोस्ट्स अक्सर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में उनके कुछ पोस्ट्स और ट्रैवल फोटोज़ ने फैंस का ध्यान और भी ज्यादा खींचा है। लोग कमेंट्स में उनसे सीधे सवाल पूछ रहे हैं कि क्या वह सच में इस करोड़पति फुटबॉलर को डेट कर रही हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रही हैं। वह बॉलीवुड के अलावा इंटरनेशनल स्टेज पर भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट, म्यूजिक वीडियोज़ और लाइव परफॉर्मेंस से वह मोटी कमाई करती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति कई करोड़ रुपये बताई जाती है।

Nora Fatehi के Rumored बॉयफ्रेंड Ashraf Hakimi के बारे में जानें

Who is Achraf Hakimi?
Who is Achraf Hakimi? ( Source : Social Media )
Ashraf Hakimi एक बहुत फेमस फ़ुटबॉल खिलाड़ी हैं। वे परिस सेंट-जर्मेन (PSG) क्लब के लिए खेलते हैं और मोरोक्को फुटबॉल टीम के कप्तान भी हैं। वे दुनिया के बेहतरीन राइट-बैक (दाईं तरफ़ खेलने वाला डिफ़ेंडर) में से एक माने जाते हैं।

नोरा की कहानी उन लोगों के लिए प्रेरणा है जो छोटे सपनों के साथ बड़े शहर आते हैं। गरीबी और संघर्ष से निकलकर आज वह सफलता की ऊंचाइयों पर हैं। अब अगर उनकी जिंदगी में प्यार भी दस्तक दे रहा है, तो फैंस उनके लिए खुश नजर आ रहे हैं। फिलहाल, नोरा फतेही और अच्राफ हकीमी के रिश्ते को लेकर सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं। सच्चाई क्या है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन इतना तय है कि “दिलबर गर्ल” जहां भी जाती हैं, सुर्खियां अपने आप बन जाती हैं।

Read More : Talwinder या Yujvendra Chahal किसको डेट कर रही हैं Disha Patani?, नाम जानकर शॉक हो जाएंगे आप….

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।