पार्टी के दौरान शर्मिंदा होने से बची एक्ट्रेस नोरा फतेही ,पहले ये एक्ट्रेस भी हो चुकी है ऊप्स मोमेंट का शिकार

Summary :

विक्की कौशल और नोरा ने ‘पछताओेगे’ गाने पर डांस भी किया। डांस के दौरान नोरा उप्स मोमेंट का शिकार होते होते बच गयी लेकिन ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

एक्ट्रेस नोरा फतेही अक्सर अपने डांस मूव्स को लेकर सुर्ख़ियों में रहती है और उनके गाने चार्ट्स पर ब्लॉकबस्टर साबित हुए है। हाल ही में रिलीज़ विक्की कौशल के साथ उनका गाना ‘पछताओगे’ जबरदस्त हिट हो रहा है। सिर्फ 5 दिनों में इस गाने को करीब 4 करोड़ बार देखा जा चुका है।  
गाने के सुपरहिट होने के बाद इसकी सक्सेस पार्टी रखी गई जिसमे विक्की कौशल और नोरा ने ‘पछताओेगे’ गाने पर डांस भी किया। डांस के दौरान नोरा उप्स मोमेंट का शिकार होते होते बच गयी लेकिन ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
 शिल्पा शेट्टी 

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब कोई एक्ट्रेस ऊप्स मोमेंट का शिकार होने से बची हो। हाल ही में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी फॅमिली ट्रिप पर यूरोप गयी थी। यहां एक क्रूज़ पर हवा का माजा लेते लेते शिल्पा ऊप्स मोमेंट का शिकार होते होते बची पर वीडियो वायरल हो गया । 
मीरा राजपूत

अभिनेता शहीद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भी ‘लैक्मे फैशन वीक’ 2018 के दौरान ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गयी थी। पति शाहिद के साथ डांस करते वक्त मीरा का दुपट्टा उनके बालों में फंस गया और पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया। 
अनुषा डांडेकर


बॉलीवुड के मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के कैलेंडर लांच पार्टी में करण कुंद्रा की गर्लफ्रेंड अनुषा डांडेकर नारंगी रंग की बैकलेस ड्रेस पहन कर पहुंची थी जो कुछ ज्यादा ही रेवेलिंग थी। इस दौरान अनुषा भी ऊप्स मोमेंट का शिकार हुई। 
शिल्पा शिंदे


‘बिग बॉस सीजन 11’ की विनर शिल्पा शिंदे भी शो के दौरान ऊप्स मोमेंट का शिकार होते होते बची थी जब विकास और पुनीष से बात करते हुए वो अचानक सोफे से लुढ़क जाती है और उनकी ड्रेस ऊपर उठने से बच जाती है। 
सोनम कपूर


अपने फैशन सेंस को लेकर हमेशा सुर्ख़ियों में रहने वाली एक्ट्रेस सोनम कपूर भी मुंबई एयरपोर्ट पर ऊप्स मोमेंट का शिकार हुई थी।  उनकी ड्रेस का क्रॉप टॉप बेहद छोटा था और सोनम का ये ऊप्स मोमेंट कैमरे में कैद हो गया। 

Ujjwal Jain