अभिनेत्री और टीएमसी सांसद नुसरत जहां आये दिन सुर्ख़ियों में रहती है और एक बार फिर लाइमलाइट में है। नुसरत को क्रिकेट देखने का काफी शौक है और इसी के चलते नुसरत हाल ही में कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान में पहुंची, जहां भारत और बांग्लादेश के बीच ऐतिहासिक पिंक बॉल डे – नाईट टेस्ट मैच खेला जा रहा है।

एक तरफ जहां नुसरत जहां मैदान में पहुंच कर भारतीय टीम को चीयर कर रही थी वहीं फैंस उन्हें मैदान में देखकर हैरान थे।

नुसरत अपने पति निखिल जैन के साथ भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे ऐतिहासिक पिंक बॉल टेस्ट को देखने पहुंचीं तो फैन क्रिकेट प्रेमी की नजर उनपर टिकी थी।

पिंक बॉल टेस्ट मैच को चीयर करने के लिए नुसरत ने भी पिंक कलर की बेहद खूबसूरत ड्रेस को चुना।

मैच के दौरान कैमरा नुसरत पर फोकस हो रहा था और फैंस की नजरें भी उन्ही पर जमी नजर आयी।

बता दें हाल ही में नुसरत जहां को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बताया गया था की उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही थी।

एक दिन अस्पताल में रखने के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया था। रिपोर्ट्स में सामने आया था कि ज्यादा मात्रा में दवाई ले लेने के कारण उनकी तबियत बिगड़ गयी थी।

अभिनेत्री से सांसद बानी नुसरत ने इसी साल जून के महीने में बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी की थी और हिन्दू रीतिरिवाजों का पालन करने पर वो अक्सर ट्रॉल्लिंग का शिकार हुई है।


Download Android App
Download iOS App



