एक्ट्रेस से सांसद बनी नुसरत जहां पश्चिम बंगाल के बशीरहाट से टीएमसी के टिकट पर चुनाव जीतकर राजनीती में पहुंची और सत्ता के गलियारों में आने के बाद ही लगातार सुर्ख़ियों में बनी हुई है। 25 जून को लोकसभा में शपथ लेने से पहले नुसरत जहां ने तुर्की में अपने बॉयफ्रेंड निखिल जैन से शादी की।

नुसरत जहां संसद में सजधज कर नयी नवेली दुल्हन के लिबास में पहुंची थी और पिंक बॉर्डर की सफ़ेद साड़ी के हाथों में चूड़ा उनपर खूब फैब रहा था। माथे पर सिन्दूर, गले में मंगलसूत्र और मेहंदी लगाए उनकी ये तस्वीरें जैसी ही सोशल मीडिया पर आयी तुरंत वायरल हो गयी।

अब नुसरत जहां ने अब कुछ और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है जो फैंस को बेहद पसंद आ रही है। ये तस्वीरें तुर्की में हुई उनकी शादी के दौरान की है। इन तस्वीरों में नुसरत लाल जोड़े में नजर आ रहे है।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नुसरत जहां ने बेहद खूबसूरत कैप्शन भी लिखा ” हरे लड़की का सपना होता है की वो लाल जोड़ा पहने। अपनी जिंदगी के इस सबसे ख़ास दिन पर वो इस रंग में सजी संवरी हो। में अपने परिवार का तहे दिल से शुक्रिया अदा करती हूँ जो मेरे साथ खड़े रहे और मुझे जिंदगी की नयी पारी की शुरुआत के लिए आशीर्वाद दिया।

आपको बता दें निखिल की टेक्सटाइल चेन के साथ काम करने के दौरान 29 वर्षीय अभिनेत्री नुसरत जहां की मुलाकात उनसे हुई थी। मुस्लमान होने के बाद एक हिन्दू लड़के से शादी करने पर नुसरत को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया पर उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता।

इस जोड़े ने तुर्की के दक्षिणी एजियान तट पर मुगला प्रांत में करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की उपस्थिति में शादी की। नुसरत के माता-पिता और बहन व अन्य करीबी रिश्तेदारों ने बोडरम के लिए 16 जून को उड़ान भरी थी।

इस दौरान उनकी करीबी अभिनेत्री व सांसद मिमी चक्रवर्ती भी मौजूद थी। इस जोड़े ने 4 जुलाई को कोलकाता में एक भव्य रिसेप्शन समारोह की योजना बनाई है। रिसेप्शन में बड़ी संख्या में बंगाली फिल्म हस्तियों और राजनीतिक नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।



Download Android App
Download iOS App



