स्टार कपल अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन ने भले ही बॉलीवुड डेब्यू ना किया हो लेकिन न्यासा उसके बावजूद हर टाइम सुर्खियों में बनी रहती है। 19 साल की न्यासा अपने फैशन स्टाइल से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लेती हैं। पब्लिक अपीयरेंस से लेकर पार्टीज और अपने वेकेशन आउटफिट्स तक न्यासा के आउटफिट्स चर्चा में बने रहते हैं।

अजय देवगन और काजोल की बेटी बॉलीवुड के उन स्टार किड्स में से एक हैं जिनके नाम को लेकर अक्सर कई लोग कंफ्यूज रहते हैं उन्हें अक्सर पैपराजी ‘नायासा, न्यासा, निशा’ कहकर बुलाते हैं। वही बार-बार अपने नाम को लेकर गलत किए जाने पर पहली बार इस स्टार किड ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
स्टार किड अजय देवगन की बेटी नायसा देवगन ने पैपराजी को बताया कि उनका सही नाम क्या है? काजोल की बेटी को देखकर पैप्स न्यासा, न्यासा चिल्ला रहे थे। इससे चिढ़कर स्टार किड गाड़ी में बैठते हुए कहती हैं,’मेरा नाम निसा है। बता दे, काजोल की बेटी नायसा को उनके बेस्ट फ्रेंड ऑरी, मौनी रॉय और कोरियोग्राफर तुषार कालिया के साथ बांद्रा के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था।

स्टार किड को अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते और बॉलीवुड गेट-टूगेदर में ज्यादातर स्टॉप किया जाता है। वही अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड से लेकर अपने फैशन स्टेटमेंट और पार्टीज का वीडियो शेयर कर नायसा हमेशा सबका ध्यान अपनी और खींचती है। फिरहाल नायसा सिंगापुर के ग्लिओन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में स्कूल खत्म करने के बाद Nysa स्विट्जरलैंड में हायर एजुकेशन ले रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



