‘O Romeo’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़, आपमें खौफ पैदा कर देगा Shahid Kapoor का वॉयलेंट लुक

Summary :

O Romeo Trailer Out: बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर सुर्खियों में है. हाल ही में फिल्म का टीजर सामने आने पर लोगों ने उसपर खूब प्यार लुटाया था और इसके बाद सबको इंतजार था फिल्म के ट्रेलर का जो कि आज यानि 21 जनवरी को रिलीज हो चुका है. ट्रेलर में रोमांस से लेकर एक्शन तक हर एक चीज़ का तालमेल बेहद ही खास तरीके से दर्शाया गया है. एक बात तो यहां कहनी ही पड़ेगी कि इस फिल्म को देखकर फैंस को शाहिद की फिल्म ‘कबीर सिंह’ की…

O Romeo Trailer Out: बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर सुर्खियों में है. हाल ही में फिल्म का टीजर सामने आने पर लोगों ने उसपर खूब प्यार लुटाया था और इसके बाद सबको इंतजार था फिल्म के ट्रेलर का जो कि आज यानि 21 जनवरी को रिलीज हो चुका है. ट्रेलर में रोमांस से लेकर एक्शन तक हर एक चीज़ का तालमेल बेहद ही खास तरीके से दर्शाया गया है. एक बात तो यहां कहनी ही पड़ेगी कि इस फिल्म को देखकर फैंस को शाहिद की फिल्म ‘कबीर सिंह’ की याद जरूर आने वाली है.

Shahid Kapoor New Movie: फिल्म को लेकर शाहिद का पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

आपको बता दें कि शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, ‘उस्तरे से पंगा नहीं लेने का, शरीर से आत्मा काट के ले जाता है.’ इस ट्रेलर में साफ तौर पर आपको देखने को मिलेगा कि किस तरह शाहिद कपूर अपनी प्रेमिका त्रिप्ती डिमरी के लिए हर किसी से लड़ते नजर आ रहे हैं, उनका पागलपन प्यार में हद से आगे बढ़ चुका है. विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

O Romeo Movie: ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

‘ओ रोमियो’ के ट्रेलर में आपको रोमांस के साथ भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा. वहीं कहानी सच्ची घटना पर आधारित है, तो फैंस को एक ऑथेंटिक रिएलिटी भी देखने को मिलेगी. वहीं दिशा पाटनी के साथ शाहिद का एक धमाकेदार आइटम नंबर भी नजर आएगा. ट्रेलर में शाहिद और त्रिप्ती डिमरी के अलावा तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी और फरीदा जलाल की झलक भी दिखाई गई है. इससे पता चलता है कि फिल्म की स्टारकास्ट कितनी बड़ी है.

O Romeo Trailer Out: कब रिलीज होगी ‘ओ रोमियो’

O Romeo Trailer Out
O Romeo Trailer Out (Source: Social Media)

साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी ‘O Romeo’ वैलेंटाइन वीक के दौरान 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, इस प्यार के वीक में ऐसी रोमेंटिक और वॉयलेंट फिल्म का आना लोगों के लिए चैरी ऑन द केक जैसा होगा. ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि क्या ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर पाएगी या नहीं.

Read More: Ajaz Khan का MMS देखकर भड़के फैंस, इस इन्फ्लुएंसर के साथ भी एक्टर बनाना चाहते थे रिश्ता

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।