टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक बार फिर लाइमलाइट में बना हुआ है। वैसे तो शो के मेकर्स और शो से बाहर हो चुके एक्टर्स के बीच की अनबन आए दिन सुर्खियों में रहती है। इन विवादों के चलते ये शो कंट्रोवर्सी में बना रहता है, जिसके वजह से कही न कही शो के मेकर्स की बदनामी हो रही है। मगर अब जो खबर सामने आ रही है उससे इस शो के फैंस को लम्बे समय बाद कोई गुड न्यूज़ मिलेगी।

आपको बता दें, ये खबर इस शो के सबसे एंटरटेनिंग किरादर से जुड़ी है। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सोढ़ी का किरदार लोगों को खूब पसंद आता है। ये बात अलग है कि जबसे एक्टर गुरुचरण सिंह ने ये शो छोड़ा है तभी से सोढ़ी का किरदार देखने में फैंस को कुछ खास मज़ा नहीं आ रहा। लोग जब भी मिस्टर सोढ़ी को शो में देखते है तो वो गुरुचरण सिंह को ही मिस करते हैं।

इस बीच अब सोशल मीडिया पर ये अटकले तेज़ हो गई हैं कि शायद गुरुचरण सिंह इस शो में फिर से वापसी करने वाले हैं। आपको बता दें, ये सब रूमर्स इसीलिए फैली क्योंकि एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट किया, जिसके बाद फैंस को लगना शुरू हो गया कि उन्हें एक बार फिर शो में गुरुचरण सिंह का वही पुराना अंदाज़ देखने को मिलेगा।
दरअसल, गुरुचरण सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर सोढ़ी के गेटअप में एक फोटो शेयर की है। इसको शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘सच्ची हां.. आने वाले हफ्ते में जल्द ही सभी डिटेल्स आने वाली हैं… सभी को शुक्रिया और वाहेगुरू जी का धन्यवाद’

गुरुचरण के इस पोस्ट को देखकर फैंस एक बार फिर उम्मीद लगा बैठे हैं कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में उनकी वापसी हो सकती है। आपको बता दें कि, गुरुचरण के अलावा और भी कई सितारों की शो में वापसी की खबरें इन दिनों सामने आ रही हैं। अब देखना होगा कि इन दावों में कितनी सच्चाई है।


Download Android App
Download iOS App



