अभिषेक बच्चन के ट्विटर अकाउंट हैक करने के बाद हैकर्स ने अब उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक कर लिया। आपको बता दे की 10 फरवरी को अभिषेक का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हुआ था।
https://www.instagram.com/p/BWSULWcBBCa/?taken-by=bachchan
हैक करने के बाद उनके अकाउंट पर अलग-अलग तरह की फोटो और कैप्शन पोस्ट की गयी। एक फोटो में अमिताभ बच्चन इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मिल रहे हैं और पीछे से अभिषेक, अमिताभ को घूर रहे हैं। एक तस्वीर के कैप्शन में लिख दिया गया- आई लव यू कैटरीना कैफ।
https://www.instagram.com/p/BeH4uWuDs1V/?taken-by=bachchan
हैकर्स ने अभिषेक के अकाउंट में फिलीस्तीन का झंडा भी पोस्ट कर दिया। हालांकि उनके अकाउंट को रिकवर कर सारी तस्वीरें डिलीट कर दी गई हैं। इसके पहले दो जानेमाने बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर और निमरत कौर का भी ट्विटर अकाउंट हैक हो चुका है।
https://www.instagram.com/p/Bdr8lUjDuEP/?taken-by=bachchan
दिलचस्प बात यह है कि ये तीनों ही इजरायल के प्रधानमंत्री के सम्मान में की गई सभा में शामिल हुए थे। हो सकता है इसीलिए हैकर्स ने इन तीनों के अकाउंट को हैक किया, क्योंकि ये तीनों ही इजरायली पीएम के साथ सेल्फी में थे।





Download Android App
Download iOS App



