बिग बॉस के हर सीजन में कोई ना कोई नई जोड़ी जरूर बन जाती है। बिग बॉस के लास्ट सीजन में भी एजाज खान और पवित्रा पुनिया के दिल मिल गए हैं और दोनों अब अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने जा रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ स्पॉट किया जाता है। हाल ही में दोनों की शादी की खबरों ने भी जोर पकड़ रखा था। खबरें थीं कि बिग बॉस 14 फेम यह जोड़ी इस साल शादी के बंधन में बंध सकती है।

फैंस ने दोनों के बीच नोंक-झोंक और दोस्ती को खूब पसंद किया। वहीं घर के अंदर दोनों की केमिस्ट्री भी लाजवाब थी।हालांकि, शुरुआत में तो दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई लेकिन बाद में दोनों एक-दूसरे से प्यार कर बैठे। घर से बाहर निकलते ही पवित्रा और एजाज का रिश्ता और उभरता हुआ नजर आ रहा है।

वहीं बीते कुछ दिनों से खबर आ रही है कि दोनों बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों इसी साल दिसंबर में शादी कर सकते हैं। वहीं अब एक्ट्रेस ने अपनी शादी की खबरों पर बयान जारी किया है। जिसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि दोनों जब भी शादी करेंगे सबसे पहले उन्हें ही इन्विटेशन कार्ड भेजेंगे। लेकिन, जब तक उन्हें कार्ड नहीं मिलता, उनकी शादी पर सस्पेंस बना रहे वही ठीक होगा।
एक्ट्रेस के मुताबिक, दोनों ही शादी करना चाहते हैं, लेकिन इससे पहले दोनों अपने काम पर फोकस करना चाहते हैं ताकि, दोनों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।

इसके अलावा पवित्रा पुनिया ने बच्चों पर भी बात की और कहा- ‘खर्चे बहुत हैं, उसके लिए पैसे जोड़ने होते हैं। हमें अभी काम करना है, पैसे कमाना है उसके बाद शादी और बच्चों के बारे में सोचेंगे’। इससे पहले पवित्रा के बारे में बात करते हुए एजाज खान ने कहा था कि ‘किसी की सच्चाई जानने के लिए बिग बॉस हाउस से बेहतर जगह हो ही नहीं सकती। पवित्रा को लेकर कहा जाता था कि वह एक तेज लड़की है, लेकिन वह काफी सॉफ्ट हार्टेड है। यहां तक कि, मुझे तो लगता है कि मैं जिन भी लड़कियों को जानता हूं, वह उन सबमें सबसे ज्यादा केयरिंग है’।


Download Android App
Download iOS App



