कृषि कानून के खिलाफ हो रहे किसानों के प्रदर्शन को धार देने में लगे भाकियू नेता राकेश टिकैत के काफिले पर अलवर में हमला हुआ। टिकैत ने शनिवार को हमले के लिए केंद्र को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि हमसे क्यों लड़ रहे हैं, हम किसान न की कोई राजनीतिक दल। टिकैत पर हुए हमले का आरोप भाकियू ने बीजेपी पर लगाया।
टिकैत ने शनिवार को हमले पर बोलते हुए कहा, केंद्र जिम्मेदार है, और कौन हो सकता है? यह उनकी युवा शाखा है। उन्होंने “राकेश टिकैत, गो बैक” के नारे लगाए, हम पर पत्थर फेंके, लाठियां चलाईं। मुझे कहा जाना चाहिए? वे हमसे क्यों लड़ रहे हैं, हम किसान हैं, हम कोई राजनीतिक दल नहीं हैं।
राकेश टिकैत के काफिले पर हमले के आरोप में पुलिस ने 14 लोगों को किया गिरफ्तार
मुझपर हुए हमले के लिए सरकार जिम्मेदार है। हम राजनीतिक पार्टी नहीं हैं। हमारा विरोध सरकार की नीतियों के खिलाफ है। हम बीजेपी का विरोध नहीं कर रहे हैं। उनके लोग यहां आते हैं और बात करते हैं। अपने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए राकेश टिकैत ने कहा, हमारा आज का कार्यक्रम अलीगढ़ में है और कल दो दिन के लिए गुजरात जा रहे हैं।
राजस्थान में अलवर के तातारपुर चौराहे पर राकेश टिकैत पर हमला हुआ, जिसमें उनकी गाड़ी का शीशा टूट गया। काफिले पर हमला के बाद राकेश टिकैत ने ट्वीट कर कहा है ‘राजस्थान के अलवर जिले के ततारपुर चौराहा, बानसूर रोड़ पर बीजेपी के गुंडों द्वारा जानलेवा पर हमला किए गए, लोकतंत्र के हत्या की तस्वीरें।’


Download Android App
Download iOS App



