Father’s Day पर Suniel Shetty ने पिता वीरप्पा शेट्टी को किया याद, लिखा “मेरे पहले में हीरो”

Summary :

पिता वीरप्पा शेट्टी को याद करते हुए सुनील शेट्टी ने लिखा इमोशनल नोट

‘फादर्स डे’ पर अभिनेता सुनील शेट्टी ने बचपन की एक तस्वीर शेयर करते हुए, कैप्शन में लिखा, “कोई बड़ी पोस्ट नहीं। कोई दिखावटी शब्द नहीं। बस दिल से धन्यवाद कहना चाहूंगा उस इंसान को जिसने कभी बदले में कुछ नहीं मांगा। हैप्पी फादर्स डे, मेरे पहले हीरो।”

मुंबई, 15 जून (आईएएनएस)। ‘फादर्स डे’ के अवसर पर, सुनील शेट्टी ने अपने दिवंगत पिता वीरप्पा शेट्टी को याद किया। अभिनेता ने उन्हें ‘पहले हीरो’ का टैग दिया। दिल की बात बेहद कम शब्दों में लिखी।

अभिनेता सुनील शेट्टी ने बचपन की एक तस्वीर शेयर करते हुए, कैप्शन में लिखा, “कोई बड़ी पोस्ट नहीं। कोई दिखावटी शब्द नहीं। बस दिल से धन्यवाद कहना चाहूंगा उस इंसान को जिसने कभी बदले में कुछ नहीं मांगा। हैप्पी फादर्स डे, मेरे पहले हीरो।”

Suniel Shetty

पिता को याद करते हुए अभिनेता ने अपने बचपन की एक प्यारी सी झलक दिखाई। बचपन की तस्वीर में अभिनेता अपने पिता की गोद में बैठे नजर आ रहे हैं। सुनील शेट्टी के पिता वीरप्पा शेट्टी का 28 फरवरी, 2017 को निधन हो गया था। 93 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। अभिनेता के पिता को 2013 में स्ट्रोक पड़ा था।

शो Haale Dil से पहले Manisha Rani क्यों नहीं मान पाई खुद को एक एक्टर, कहा: “हक नहीं…”

‘हेरा फेरी’ अभिनेता अक्सर पिता को याद कर भावुक होते हैं। उन्होंने एक बार अपने पिता वीरप्पा के बारे में बात करते हुए कहा था कि उनके “असली हीरो” वही हैं। सुनील ने याद किया कि कैसे उनके पिता ने बहुत कम उम्र में काम करना शुरू किया और लगन से जीवन को संवारा। पिता के शुरुआती संघर्ष को याद करते हुए बताया था कि कैसे उन्होंने एक रेस्टोरेंट में वेटर की नौकरी की और जूठी प्लेट्स को धोने का काम किया। उन्हें यह भी याद है कि कैसे उनके पिता सरसों के बोरे पर सोते थे और दूसरे बोरे को तकिए की तरह इस्तेमाल किया करते थे।

Suniel Shetty

अथिया शेट्टी ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन में सुनील शेट्टी की फोटो लगाकर ‘फादर्स डे’ की शुभकामनाएं दीं। अथिया ने सलमान खान के प्रोडक्शन से फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उसके बाद अभिनेत्री ने फिल्म ‘मुबारकां’ और ‘मोतीचूर चकनाचूर’ जैसी फिल्मों में काम किया। उन्होंने क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की। इसी साल अथिया ने एक बेटी को जन्म दिया है। इसके बाद उन्होंने फिल्मी करियर पर विराम लगाने का निर्णय लिया। इस बात की जानकारी भी उनके ‘पापा’ सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू के दौरान दी थी।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.