पूरे बॉलीवुड को अपने इशारो पर नचाने वाले कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा अब अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर वापस आ चुके है। इस ख़ुशी के मौके पर उनकी पत्नी लिजेल ने सोशल मीडिया पर अब एक प्यारी- सी फोटो शेयर की है। ये फोटो तो ख़ास है ही लेकन इसका कैप्शन इससे भी ज़्यादा ख़ास है।

अब क्रिसमस के मौके पर लिजेल ने रेमो के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। उन्होंने बताया कि रेमो का ठीक होकर घर वापस आना ही उनका सबसे बड़ा क्रिसमस गिफ्ट है। इसके साथ ही उन्होंने मुश्किल समय में सपोर्ट करने लिए सलमान खान को शुक्रिया कहा।

लिजेल ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो पति रेमो डिसूजा को हग करती नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”मेरा अब तक का बेस्ट क्रिसमस गिफ्ट। मैं इस पल को हमेशा संजोकर रखूंगी। एक हफ्ते के सबसे खराब भावात्मक उतार-चढ़ाव के बाद मैं आपसे गले मिल रही हूं। मैं सिर्फ एक चीज जानती थी और मुझे उस पर पूरा भरोसा था कि आपने मुझसे एक वादा किया था की आप एक फाइटर की तरह वापस लौटेंगे।”

इसके साथ ही लिजेल ने उन सब लोगो को धन्यवाद किया जिसने इस मुश्किल घडी में उनको इमोशनल सपोर्ट दिया। लिजेल ने सलमान खान का भी शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने लिखा कि मैं दिल से सलमान खान को शुक्रिया कहना चाहती हूं, जिन्होंने हमें इस मुश्किल घड़ी में सपोर्ट किया। आप एक फरिश्ता हैं। हमारा साथ देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद भाई।”

बता दें कि हार्ट अटैक आने के बाद रेमो डिसूजा को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, जहां उनकी सर्जरी हुई। रेमो हाल ही में अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर वापस आ गए हैं। इस दौरान उनका घर पर शानदार स्वागत किया गया।


Download Android App
Download iOS App



