रिलीज़ के एक साल बाद The Kashmir Files पर बोले Prakesh Raj को मिला करारा जवाब

Summary :

‘द कश्मीर फाइल्स’ अब तक विवादों में बनी हुई है। जब जब इस फिल्म को लेकर सवाल उठता है या कोई ना कोई कमेंट करता नजर आता है तो वही इस बार भी इस फिल्म को लेकर एक्टर प्रकश राज ने भी कमेंट किया, जिसके ऊपर बॉलीवुड एक्टर ने उनपर तंज कस्ते हुए करारा जवाब दिया है। बता दें कि में अनुपम खेर ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ में अहम किरदार निभाया था।

रिलीज़ से लेकर अब तक विवादों में चलने वाली फिल्म  ‘द कश्मीर फाइल्स’ अब तक विवादों में बनी हुई है। जब जब इस फिल्म को लेकर सवाल उठता है या कोई ना कोई कमेंट करता नजर आता है तो वही इस बार भी इस फिल्म को लेकर एक्टर प्रकश राज ने भी कमेंट किया, जिसके ऊपर बॉलीवुड एक्टर ने उनपर तंज कस्ते हुए करारा जवाब दिया है। बता दें कि में अनुपम खेर ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ में अहम किरदार निभाया था।
दरअसल हुआ कुछ यू केरल के फिल्म फेस्टिवल के दौरान प्रकश राज ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर कमेंट किया था और विवेक अग्निहोत्री के झूठे दावे का भी मज़ाक उड़ाया था कि फिल्म को ऑस्कर के लिए चुना गया था। प्रकश ने कहा – द कश्मीर फाइल्स बकवास फिल्मों में से एक है, लेकिन हम जानते हैं कि इसे किसने प्रोड्यूस किया है। शेमलेस. इंटरनेशनल ज्यूरी ने उन पर थूका। वे अब भी बेशर्म हैं, डायरेक्टर अभी भी कह रहा है, ‘मुझे ऑस्कर क्यों नहीं मिल रहा है?’ उसे भास्कर भी नहीं मिलेगा।
जिसके बाद अनुपम खेर ने प्रकाश के बयान पर रिएक्ट करते हुए कहा, “अपनी अपनी औकात की बात करते हैं लोग, कुछ लोगों को जिंदगी भर झूठ बोलना पड़ता है। कुछ जिंदगी भर सच बोलते हैं। मैं उन लोगों में से हूँ जो जिंदगी भर सच बोल के जिंदगी जीते है जिसको झूठ बोलकर जीना है वो उसकी मर्जी है।
जिसके बाद डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने भी प्रकश के इस बयान पर प्रतिक्रिया दी और ट्वीट कर कहा-  ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने अर्बन नक्सल्स की रातों की नींद इस कदर उड़ा दी है कि मूवी के एक साल बाद भी उनकी पीढ़ी परेशान है श्रीमान अंधकार राज, मुझे भास्कर कैसे मिल सकता है, वह सब आपका है. हमेशा के लिए।

बता दे पिछले साल रिलीज़ हुई ‘द कश्मीर फाइल्स’ खूब विवादों में रही है वही इस फिल्म को इसे विवेक और सौरभ एम पांडे ने को-राइट किया है और ज़ी स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया था।

Desk Team