confirm : वैलेंटाइन डे के दिन टाइगर ने किया दिशा को प्रपोज़ और जवाब मिला ‘हां’

Summary :

NULL

बॉलवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी ने आज वेलेंटाइन डे के खास मौके पर एक दूसरे के साथ अपने रिश्ते को कबूल कर लिया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। इसके अलावा दोनों ने रिंग भी पहन रखी है जिससे साफ पता लग रहा है कि दोनों ने इंगेजमेंट कर ली है।

 

हाल ही में टाइगर और दिशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है और दोनों ने इस तस्वीर के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल भी कर दयिा है।

टाइगर और दिशा ने डायमंड रिंग पहनी हुई है और दोनों ही अपनी इस रिंग को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों की तस्वीरों के साथ एक कैप्शन भी है जो यह बयान कर रहा है कि अब इनका रिश्ता आगे बढ़ चुका है।

टाइगर और दिशा ने की इंगेजमेंट

दिशा और टाइगर लंबे समय से रिलेशन में हैं लेकिन इन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते का खुलासा नहीं किया था और ना ही कभी स्वीकार किया था। लेकिन वेलेंटाइन डे के खास मौके पर टाइगर और दिशा ने अपने फैन्स को इतनी बड़ी खुशी दी है जिसका उन्हें कभी भी अंदाजा नहीं था। साल 2016 में मीट ब्रदर्स और अदित सिंह शर्मा के सिंगल एल्बम के गाने बेफिक्रा में टाइगर और दिशा ने एक साथ काम किया था।

यहां पढें इंस्टाग्राम का ये पोस्ट

उसके बाद इन दोनों ने फिल्म बागी 2 में काम किया था और यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी बहुत पसंद की गई थी। लेकिन एक बात सोचने वाली है कि टाइगर और दिशा ने यह रिंग अपनी एंगेजमेंट ऊंगली में क्यों नहींं पहनी है।

यहां पढें इंस्टाग्राम का ये पोस्ट

साल 2018 से बॉलीवुड में कई शादियां हुई हैं। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, सोनम कपूर और आनंद अहूजा इन सभी सितारों ने साल 2018 में शादी करी थी। अब ऐसा लग रहा है कि इस साल टाइगर और दिशा शादी ना कर लें।

इस साल कर सकते हैं शादी

फिल्म बागी 3 की बात करें तो ऐसी खबरें आ रही थीं कि इस फिल्म में भी टाइगर के साथ दिशा पाटनी ही नजर आ सकती हैं। लेकिन बाद में यह खबर आई कि अब इस फिल्म में दिशा नहीं श्रद्धा कपूर काम करेंगी। ऐसा भी हो सकता है कि इस साल दिशा और टाइगर शादी कर लें तो इसी वजह से वह अब यह फिल्म नही कर रही हों।

सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म भारत में दिशा पाटनी काम कर रही हैं। टाइगर फिल्म स्टूडेंट ऑफ द इयर 2 में काम कर रहे हैं और इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पाण्डेय और तारा सुतारिया नजर आएंगे।

‘Valentine Day Special Dance’ में सपना चौधरी ने अपने ठुमकों से स्टेज पर मचाया तहलका

Desk Team