ऑस्कर 2020 : रेड कार्पेट पर कुछ इस अंदाज में नजर आये हॉलीवुड स्टार्स , देखिये टॉप 10 तस्वीरें

Summary :

बीते रविवार की रात ऑस्कर अवॉर्ड्स 2020 की धमाकेदार शुरुआत हो गयी है। इस अवार्ड नाईट में नामी गिरामी हॉलीवुड सितारों ने रेड कारपेट पर शानदार चमक बिखेरी। एक के बाद एक हॉलीवुड सेलिब्रिटीज और फिल्मों ने अवार्ड्स अपने नाम करने भी शुरू कर दिए है। हम आपके लेकर आये है ऑस्कर 2020 के वो टॉप 10 फोटोज

बीते रविवार की रात ऑस्कर अवॉर्ड्स 2020 की धमाकेदार शुरुआत हो गयी है। इस अवार्ड नाईट में नामी गिरामी हॉलीवुड सितारों ने रेड कारपेट पर शानदार चमक बिखेरी। एक के बाद एक हॉलीवुड सेलिब्रिटीज और फिल्मों ने अवार्ड्स अपने नाम करने भी शुरू कर दिए है। हम आपके लेकर आये है ऑस्कर 2020 के वो टॉप 10 फोटोज, जो आपको दिखाएंगे कि इस ग्रैंड इवेंट में कैसे रहा सितारों का लुक : 
इस इवेंट के टॉप 10 लुक्स:

फिल्म जोकर में अपने शानदार अभिनय से एक्टर वॉकीन फीनिक्स बेस्ट अभिनेता का ऑस्कर खिताब अपने नाम किया। 
हॉलीवुड स्टार किआनु रीव्स हर बार की तरह डैशिंग अंदाज में नजर आये। इस अवार्ड नाईट में उनके साथ उनकी मां पेट्रिशिया टेलर ने भी शिरकत की। 
थॉर रैग्नारॉक और जोजो रैबिट जैसी फिल्मों के डायरेक्टर टायका वटिति कुछ इस अंदाज में ऑस्कर 2020 में पहुंचे। टायका को बेस्ट अडाप्टेड स्क्रीनप्ले के अवार्ड से सम्मानित किया गया। 
नेवी ब्लू कलर के गाउन में मार्गो रॉबी ने ऑस्कर 2020 में अपना जलवा बिखेरा।  इस साल उनकी दो फिल्में वन्स अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड और बॉम्ब्शेल बेस्ट फिल्म के नॉमिनेशन में शामिल हुई है। 
हॉलीवुड एक्ट्रेस नेटली पोर्टमैन ने बेहद खूबसूरत गोल्ड और ब्लैक गाउन में रेड कारपेट पर शिरकत की। 
अपने 33 साल के करियर में पहली बार एक्टिंग के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड अपने नाम करने वाले ब्रैड पिट इस हैंडसम अंदाज में नजर आये। 
खूबसूरत हॉलीवुड एक्ट्रेस सलमा हायेक रेड कारपेट पर शानदार व्हाइट गाउन पहन कर पहुंची। 
मशहूर एक्ट्रेस स्कारलेट जोहानसन रेड कारपेट पर शैम्पेन कलर के खूबसूरत गाउन में हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आयी। 
फिल्म वन्स अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड के ऑस्कर नॉमिनेशन के चलते हॉलीवुड स्टार लिओनार्डो डी कैप्रिओ भी इस अवार्ड नाईट में पहुंचे थे।

Ujjwal Jain