बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पठान’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा हैं। दरअसल फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। लेकिन फिल्म के रिलीज़ से पहले ही फिल्म को लेकर कई तरह की कंट्रोवर्सी सामने आ रही हैं। इस बीच ‘पठान’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, रिलीज से पहले ही ‘पठान’ के ओटीटी राइट्स करोड़ों में बिक गए हैं।

‘पठान’ के ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार ‘पठान’ मार्च महीने के अंत या अप्रैल के शुरुआत में ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हो सकती है। फिलहाल फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन सूत्रों के हवाले से अब यह खबर सामने आ रही हैं कि इसके डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स को ग्लोबल ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो ने 100 करोड़ रुपये में रिजर्व किया है। हालांकि अभी तक इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी हैं।

वही फिल्म के रिलीज़ होने से पहले फिल्म के गानों को लेकर जमकर बवाल देखने को मिल रहा हैं। फिल्म के गाने ‘बेशरम रंग’ में दीपिका की बिकिनी का भगवा रंग देख जमकर बवाल देखने को मिला था। जिसके कारन ट्वीटर पर फिल्म रिलीज़ होने से पहले ही उसे बॉयकॉट करने की मांग उठने लगी हैं। हालांकि ये फिल्म शाहरुख खान के लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाली हैं। इस फिल्म के जरिये किंग खान चार साल बाद परदे पर वापसी कर रहे हैं।

उनके फैंस को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। शाहरुख इससे पहले 2018 में आई फिल्म ‘जीरो’ में नजर आए थे। इन चार सालों में शाहरुख कई फिल्मों में कैमियो करते नजर आ चुके हैं लेकिन बतौर लीड वो पठान के साथ एक धमाकेदार कमबैक करने जा रहे है।

अपनी इस फिल्म के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। ऐसे में अब देखना काफी दिलचस्प होने वाला है की फिल्म परदे पर क्या कमाल दिखती हैं।


Download Android App
Download iOS App



