अपनी शादी में प्रियंका चोपड़ा का लहंगा कॉपी करने पर बुरी तरह ट्रोल हुई ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस

Summary :

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा पाकिस्तानी फैंस के बीच काफी वायरल हो रही है और उनकी वजह से एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस को भी काफी ट्रोल किया जा रहा है। इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस का नाम इकरा अजीज है और प्रियंका की ड्रेस कॉपी करने पर उन्हें फैंस काफी ट्रोल कर रहे है।

 भले ही भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव की स्थिति रहती हो पर बॉलीवुड सेलिब्रिटी और हिंदी फिल्मों को पडोसी मुल्क में खूब पसंद किया जाता है। सलमान , शाहरुख़, आमिर, दीपिका , प्रियंका , अमिताभ जैसे बहुत से नामी सितारों की पाकिस्तान में अच्छी खासी फैंस फॉलोविंग है।
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धूम मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोविंग है और उनकी फैन लिस्ट में काफी सारे पाकिस्तानी फैंस भी है। 
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा पाकिस्तानी फैंस के बीच काफी वायरल हो रही है और उनकी वजह से एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस को भी काफी ट्रोल किया जा रहा है। इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस का नाम इकरा अजीज है और प्रियंका की ड्रेस कॉपी करने पर  उन्हें फैंस काफी ट्रोल कर रहे है। 
हाल ही में पाकिस्तानी एक्ट्रेस इकरा अजीज ने अपने बॉयफ्रेंड यासिर हुसैन के साथ निकाह किया और अपने खास दिन के लिए उन्होंने बेहद खूबसूरत लाल रंग का लहंगा चुना। शादी के दिन पर अपने लुक के लिए इकरा ने काफी सुर्खियां बटोरी पर उन्होंने जो लहंगा चुना ठीक वैसा ही लहंगा प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी के वक्त पहना था। 

हालांकि लाल रंग के लहंगे में इकरा काफी खूबसूरत लग रही थीं पर उनकी ड्रेस को लेकर काफी ट्रोल किया जा रहा है। कई यूजर्स ने इकरा को प्रियंका की कॉपी कैट बताया। यूजर्स प्रियंका की तस्वीर को इकरा की तस्वीर के साथ जोड़कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे है। 

इकरा ने अब तक इस ड्रेस को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, हां पर इसी बहाने उन्हें सुर्खियां भी खूब मिल रही है।  

Ujjwal Jain