पाकिस्तानी सिंगर Rahat Fateh Ali Khan ने नौकर को चप्पल से पीटा, फिर वीडियो शेयर कर कहा…

Summary :

पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान के गानों के दीवाने पूरी दुनिया में हैं। फैंस उनके हर एक गाने का बेसब्री के साथ इंतजार करते है लेकिन अब उनसे जुड़ी एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। बता दें, इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सिंगर चप्पल से अपने नौकर को पीट रहे हैं। ये वीडियो दिल दहला देने वाला है। वीडियो को देख लोगों ने राहत फतेह अली खान को खूब खरी-खोटी सुनाई है। वो उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। वहीं, बढ़ते विवाद को देख गायक राहत फतेह अली ने एक और वीडियो शेयर कर…

pakistani singer rahat fateh ali khan beats servent with chappal

पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान के गानों के दीवाने पूरी दुनिया में हैं। फैंस उनके हर एक गाने का बेसब्री के साथ इंतजार करते है लेकिन अब उनसे जुड़ी एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है।

pakistani singer rahat fateh ali khan beats servent with chappal

बता दें, इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सिंगर चप्पल से अपने नौकर को पीट रहे हैं। ये वीडियो दिल दहला देने वाला है। वीडियो को देख लोगों ने राहत फतेह अली खान को खूब खरी-खोटी सुनाई है। वो उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। वहीं, बढ़ते विवाद को देख गायक राहत फतेह अली ने एक और वीडियो शेयर कर माफी मांग ली है।

क्या है वीडियो में?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर @ghulamabbasshah  ने ये वीडियो शेयर किया है। जिसमें सिंगर राहत फतेह अली खान अपने नौकर को चप्पल से पीटते और उसे उसके बालों से पकड़कर खींचते नजर आ रहे हैं। वह नौकर को सिर पर चप्पल मार-मारकर शराब की बोतल के बारे में पूछ रहे हैं। वह नौकर से पूछते हैं कि आखिर शराब की बोतल कहां गई? नौकर चुप रहता है। इतनी देर में राहत फतेह अली खान दोबारा उसके बाल पकड़कर मारने लगते है और मारते- मारते गिर जाते हैं। जिसके बाद आसपास खड़े दूसरे लोग उन्हें उठाते हैं लेकिन उनका अपने नौकर को पीटना बंद नहीं होता, वह उसे दरवाजे के पास लाकर फिर पीटना शुरू कर देते हैं और नौकर चुप रहता है।

बता दें, ये वीडियो @ghulamabbasshah ने शेयर किया है।

गायक ने नौकर से मांगी मांफी

जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया है लोग इसे जमकर शेयर करने लगे और गायक को खूब खरी-खोटी सुनाने लगते हैं। वहीं, मामले के तूल पकड़ने के बाद सिंगर एक वीडियो साझा करते हैं। जिसमें वह उसी नौकर के साथ खड़े हैं। वीडियो में राहत फतेह अली खान उस नौकर से माफी मांगते हैं और बोलते हैं कि वह उनका शागिर्द है। शागिर्द और उस्ताद के बीच ऐसा ही रिश्ता होता है कि अच्छे काम पर प्यार करता है और गलती पर डांटता भी है।

वहीं, वीडियो में नौकर भी सफाई देता नजर आ रहा है। वह बोलता है कि शराब की नहीं बल्कि पवित्र जल की बोतल की बात हो रही है और वह उस बोतल को रखकर भूल गया था। नौकर यह भी बताता है कि उसके उस्ताद राहत फतेह अली खान उससे और बाकी सभी शागिर्दों से बहुत प्यार करते हैं। उन्हें बेफिजूल में बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

pakistani singer rahat fateh ali khan beats servent with chappal

लेकिन अब राहत फतेह अली खान के अपने नौकर को मारने वाली वीडियो जंगल में आग की तरह चारों ओर फैल रही है। हालांकि गायक ने सबके अपने नौकर से मांफी क्यों ही ना मांग ली हो लेकिन जो वीडियो सामने आया है वह काफी डरा देने वाला है।

Ritika Jangid