पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान एक ही जगह पर हुए स्पॉट, डेटिंग रूमर्स ने फिर मचाया तहलका

Summary :

अब एक बार फिर इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी की डेटिंग की खबरें आग की तरह फैलती हुई दिखाई दे रही हैं। दरअसल, हुआ ये कि अब एक बार फिर ये दोनों एक ही जगह पर दिखाई दिए।

श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी कुछ वक्त पहले रिलेशनशिप की खबरों को लेकर लाइमलाइट में आई थी। पलक को मीडिया ने सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान के साथ स्पॉट किया था, जिस दौरान वो अपना मुंह छिपाती नज़र आई। ऐसे में सबको दाल में कुछ काला दिखाई देने लगा। इसके बाद इन खबरों को हवा मिल गई कि पलक तिवारी इन दिनों इब्राहिम को डेट कर रही हैं। 
हालांकि बाद में खुद पलक ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी और सबको सच्चाई बताई। पलक ने कुबूल किया कि उन्होंने मीडिया को देखकर मुंह छिपाया था लेकिन उसके पीछे ये कारण था कि वो मां की डांट से बचना चाहती थी। साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी क्लियर किया कि इब्राहिम और उनके बीच ऐसा कुछ नहीं है और वो सिर्फ दोस्त हैं। 
हालांकि अब एक बार फिर इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी की डेटिंग की खबरें आग की तरह फैलती हुई दिखाई दे रही हैं। एक बार फिर से लोगों के मन में यही सवाल उठ रहा है कि क्या पलक और इब्राहिम एक-दूसरे के साथ इश्क फरमा रहे हैं? लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि लोगों को ऐसे ख्याल आने लगे? दरअसल, हुआ ये कि अब एक बार फिर ये दोनों एक ही जगह पर दिखाई दिए। 
दोनों को अब हाल ही में एक ही पार्टी में स्पॉट किया गया। ये दोनों मुंबई के एक कॉन्सर्ट में पहुंचे थे। हालांकि दोनों की साथ में कोई तस्वीर सामने नहीं आई लेकिन एक ही पार्टी में कॉमन दोस्तों के साथ इनकी अलग-अलग तस्वीरें ज़रूर देखने को मिली हैं। सामने आई तस्वीरों में ओरहान पहले इब्राहिम के साथ दिखाई दें रहे हैं, वहीं अगली तस्वीर में वो पलक के साथ नज़र आ रहे हैं। इस दौरान सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी और अजय देवगन के भांजे दानिश गांधी भी नज़र आए। 
बता दें, ये कॉन्सर्ट बॉलीवुड हस्तियों से भरा दिखा। लेकिन सबका ध्यान बस इब्राहिम और पलक तिवारी ने ही खींच लिया। दोनों को एक ही कॉन्सर्ट में देख एक बार फिर इनका नाम साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि सच क्या है वो तो बस ये दोनों ही जानते हैं।  

Desk Team