बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने फैंस के साथ अपनी लेटेस्ट फोटो और वीडियो साझा करती रहती हैं। अपनी एक्टिंग के अलावा विद्या अपने मजकियां अदांज के लिए भी जानी जाती हैं। अपनी दमदार एक्टिंग से विद्या ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बनाई है।

43 साल की उम्र में भी विद्या आज भी अपनी खूबसूरती और ड्रेसिंग सेंस से यंग अदाकाराओं को टक्कर देती है। हाल ही में विद्या एक इवेंट में अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ स्पॉट किया गया। जहां पहुंचते ही एक्ट्रेस ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गईं। विद्या के वायरल वीडियो को देखने के बाद एक्ट्रेस फैंस का गुस्सा भी फूट पड़ा है।

दरअसल, हाल ही में विद्या बालन अपने हसबैंड सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा और सनी कपूर की प्री वेडिंग पार्टी में पहुंची थी। जहां एक्ट्रेस रेड एंड ब्लू कलर की फ्लोरल साड़ी में काफी हसीन लग रही थीं। वही ब्लैक सूट में सिद्धार्थ भी काफी डैसिंग लग रहे थे। ये स्टार कपल साथ में काफी अच्छा लग रहा था लेकिन तभी विद्या के साथ कुछ ऐसा हुआ जिससे वो बुरी तरह ़डर गईं।

विद्या जो वीडियो सामने आया है उसे एक पैपराजी अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो में विद्या और सिद्धार्थ पार्टी में एंट्री करते नजर आ रहे हैं। मगर जैसे ही एक्ट्रेस पार्टी में एंटर करती हैं वैसे ही उनके सामने एक शख्स गुजरता है जिसके हाथ में विद्या की साड़ी का पल्लू अटक जाता है और वो थोड़ा सा खिंच जाता है, अचानक से साड़ी के पल्लू के खिंचने से विद्या घबरा जाती हैं।
हालांकि वहीं टाइम रहते ही सिद्धार्थ उस शख्स के हाथ से अपनी वाइफ की साड़ी को खींच लेते है। वीडियो में विद्या उसके बाद जल्दी से पीछे होकर अपना पल्लू सही करने लगती हैं। विद्या का ये वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और अदाकारा के इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स जमकर इस पर अपने रिएक्शन भी दिए हैं। जहां कुछ लोग उस शख्स पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे है तो कुछ लोग मजेदार कॉमेंट कर रहे हैं।










विद्या के वायरल वीडियो पर एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा- जानबूझकर पल्लू पकड़ा है। दूसरे यूजर ने कॉमेंट में लिखा- ‘ये शख्स तो सतीश कौशिक जैसा लग रहा है?’ एक अन्य यूजर ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा -औरतों के साथ पेश आने की तमीज नहीं है, इसने ये सोच-समझकर किया है। एक यूजर फनी कॉमेंट करते हुए लिखा-थैंक गॉड गाना नहीं प्ले हुआ… गिरा के अपना पालू। तो एक ने लिखा- माफी भी नहीं मांगी उसने।


Download Android App
Download iOS App



