Palash Muchhal पर आरोप लगाकर बुरे फंसे विज्ञान, मानहानि केस का करना होना सामना

Summary :

Palash Muchhal Defamation On Vigyaan: बॉलीवुड के मशहूर कम्पोजर पलाश मुच्छल इन दिनों एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. क्योंकि बीते दिनों क्रिकेटर स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त और फाइनेंसर विज्ञान माने ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. जिसमें उन्होंने कहा था की स्मृति और पलाश की शादी के दौरान उन्होंने पलाश को बिस्तर पर किसी और लड़की के साथ रंगे हाथों पकड़ा था. लेकिन इसी बीच अब शनिवार को पलाश मुच्छल ने देर रात एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने विज्ञान पर मानहानि का मुकदमा ठोकने की जानकारी दी है. पलाश ने…

Palash Muchhal Defamation On Vigyaan: बॉलीवुड के मशहूर कम्पोजर पलाश मुच्छल इन दिनों एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. क्योंकि बीते दिनों क्रिकेटर स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त और फाइनेंसर विज्ञान माने ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. जिसमें उन्होंने कहा था की स्मृति और पलाश की शादी के दौरान उन्होंने पलाश को बिस्तर पर किसी और लड़की के साथ रंगे हाथों पकड़ा था. लेकिन इसी बीच अब शनिवार को पलाश मुच्छल ने देर रात एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने विज्ञान पर मानहानि का मुकदमा ठोकने की जानकारी दी है.

पलाश ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, ‘मेरे वकील श्रेयांश मिथारे ने सांगली निवासी विज्ञान माने को 10 करोड़ रुपये का मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है. उसने मेरे चरित्र को जानबूझकर खराब करने के इरादे से झूठे, असभ्य और मानहानिकारक आरोप लगाए हैं.’

 

Palash Muchhal Notice: पलाश के नोटिस पर विज्ञान माने ने क्या कहा?

Palash Muchhal Defamation On Vigyaan
Palash Muchhal Defamation On Vigyaan (Source: Social Media)

पलाश के मानहानि के नोटिस पर विज्ञान माने ने भी जवाब दिया है. विज्ञान ने एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान ये बताया है कि पलाश के 10 करोड़ के मानहानि केस से उनका कुछ नुकसान नहीं होगा. उस डिफेमेशन कॉपी में पलाश के वकील ने कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की कॉपी भी शेयर की है. इन रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि विज्ञान ने पलाश की छवि बिगाड़ने के लिए ये बयान दिया है कि, स्मृति से शादी वाले दिन पलाश किसी और महिला के साथ रंगे हाथों पकड़े गए थे.

Vigyaan Do Press Confrence: प्रेस कॉन्फ्रेंस में पलाश की सच्चाई सामने लाएंगे विज्ञान माने

Palash Muchhal Defamation On Vigyaan
Palash Muchhal Defamation On Vigyaan (Source: Social Media)

हालांकि विज्ञान का अब भी यही कहना है कि उन्होंने किसी मीडिया हाउस को कोई गलत बयान नहीं दिया. विज्ञान इस सिलसिले में रविवार दोपहर 12 बजे सांगली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. विज्ञान ने आगे कहा कि, ‘जिस सांगली ने पलाश को इतनी इज्जत दी, अब वही उनकी पोल खोलेगा. मैं मामले में पूरी सच्चाई जनता के सामने लाऊंगा, मैं कानूनी रूप से भी पलाश को करारा जवाब देने की तैयारी में हूं.’

 

Palash Muchhal Defamation On Vigyaan: क्या है पलाश मुच्छल और विज्ञान माने का पूरा विवाद?

Palash Muchhal Defamation On Vigyaan
Palash Muchhal Defamation On Vigyaan (Source: Social Media)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि महाराष्ट्र के सांगली में कुछ दिन पहले विज्ञान माने ने पलाश मुच्छल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. विज्ञान माने ने आरोप लगाया था कि पलाश ने उनके साथ 40 लाख की धोखाधड़ी की है, बताते चलें कि विज्ञान माने स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त हैं. विज्ञान माने पेशे से फिल्म फाइनेंसर हैं। उनकी मुलाकात पलाश से स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना ने कराई थी. यह उस वक्त की बात है, जब पलाश सांगली आए थे. लेकिन बाद में स्मृति और पलाश की शादी टूट गई. विज्ञान का कहना था कि इसके बाद पलाश ने उनसे दूरी बनाई और पैसे वापस नहीं किए.

ऐसे में ये देखना बेहद ही जरूरी होगा कि क्या विज्ञान के ये आरोप सही साबित होंगे या फिर मानहानि के केस में वो फंस कर अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार लेंगे.

Read More: Sunny Deol की दहाड़ से कांप उठेगा पाकिस्तान, 29 साल बाद ‘बॉर्डर 2’ का क्रेज़ बरकरार

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।