पंकज धीर ने दुनिया को कहा अलविदा, महाभारत में कर्ण के किरदार से छोड़ी अमिट छाप, जानें कैसा रहा अभिनेता का करियर?

Summary :

Pankaj Dhir Passed Away: टीवी इंडस्ट्रीज से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल मशहूर टीवी एक्टर पंकज धीर का निधन हो गया है। उन्होंने 68 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने 14 अक्टूबर की देर रात अंतिम सांस ली। उनके अचानक चले जाने से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है। Pankaj Dhir Passed Away: ‘महाभारत’ में कर्ण किरदार ने दिलाई पहचान पंकज धीर को उनकी गहरी आवाज और बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता था। लेकिन उन्हें असली पहचान मिली 1988 में प्रसारित हुए धारावाहिक ‘महाभारत’…

Pankaj Dhir Passed Away: टीवी इंडस्ट्रीज से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल मशहूर टीवी एक्टर पंकज धीर का निधन हो गया है। उन्होंने 68 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने 14 अक्टूबर की देर रात अंतिम सांस ली। उनके अचानक चले जाने से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है।

Pankaj Dhir Passed Away: ‘महाभारत’ में कर्ण किरदार ने दिलाई पहचान

पंकज धीर को उनकी गहरी आवाज और बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता था। लेकिन उन्हें असली पहचान मिली 1988 में प्रसारित हुए धारावाहिक ‘महाभारत’ में कर्ण की भूमिका से। यह किरदार इतना लोकप्रिय हुआ कि लोग उन्हें घर-घर में पहचानने लगे। उनकी इस भूमिका की इतनी कद्र हुई कि कई जगह उनकी मूर्तियों की पूजा भी होती थी।

Pankaj Dhir Passed Away
Pankaj Dhir Passed Away,PHOTO (social media)

Pankaj Dhir Death News: लंबे समय तक कैंसर से जूझते रहे पंकज धीर

उन्होंने फिल्मों में भी काम किया, जैसे ‘सड़क’, ‘सोल्जर’, और ‘बादशाह’। टीवी पर भी वे लंबे समय तक सक्रिय रहे। पंकज धीर ने भारतीय टीवी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई।पंकज धीर कई महीनों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। दुर्भाग्यवश वे इस बीमारी से हार गए और बीती रात उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी उम्र 68 वर्ष थी।

Pankaj Dhir Passed Away
Pankaj Dhir Passed Away,PHOTO (social media)

Pankaj Dhir News Today: मुंबई के पवनहंस श्मशान घाट में होगा अंतिम संस्कार

उनका अंतिम संस्कार 15 अक्टूबर को मुंबई के विले पार्ले में पवनहंस श्मशान घाट पर किया जाएगा। इस दौरान उनके परिवार के लोग, करीबी दोस्त और फिल्म-टीवी जगत के कई बड़े कलाकार मौजूद रहेंगे। पंकज धीर के जाने से टीवी की एक बड़ी विरासत खत्म हो गई है। दर्शक और फैंस उन्हें हमेशा ‘दानवीर कर्ण’ के रूप में याद रखेंगे।

Pankaj Dhir Passed Away
Pankaj Dhir Passed Away,PHOTO (social media)

अभिनेता बेटे निकितिन धीर और बहू कृतिका सेंगर

पंकज धीर के परिवार में भी टेलीविजन और फिल्मी दुनिया से जुड़े लोग हैं। उनके बेटे निकितिन धीर भी एक मशहूर अभिनेता हैं, जिन्होंने ‘जोधा अकबर’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसी फिल्मों में काम किया है। उनकी बहू कृतिका सेंगर भी टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री हैं।

एक दिलचस्प बात यह है कि कृतिका सेंगर को पंकज धीर ने बेटे के लिए चुना था। साल 2014 में जब पंकज धीर अपनी पहली निर्देशित फिल्म पर काम कर रहे थे, तब कृतिका ऑडिशन देने आई थीं। उन्हें फिल्म में रोल देने के साथ-साथ पंकज धीर ने अपनी बहू के तौर पर भी चुना था।

Pankaj Dhir Passed Away
Pankaj Dhir Passed Away,PHOTO (social media)

पंकज धीर की विरासत और यादें

पंकज धीर का जाना भारतीय टीवी इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है। उन्होंने अपने दमदार अभिनय और यादगार भूमिकाओं से करोड़ों दिलों में अपनी जगह बनाई। खासकर ‘महाभारत’ में कर्ण के रोल ने उन्हें अमर कर दिया। आज भी कई लोग उन्हें उनके उस किरदार के लिए याद करते हैं। वहीं उनके दुनिया से जाने के बाद उनके चाहने वाले और परिवार वाले उन्हें हमेशा सम्मान और प्यार के साथ याद रखेंगे।

यह भी पढ़ें: Quick & Easy Mehndi Design: 10 मिनट में हाथों पर रचाएं 5 सिंपल मेहंदी डिजाइन, यहां से लीजिए लेटेस्ट डिजाइन आइडिया

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।