टीवी के सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस में इन दिनों प्यार और रोमांस की बहार देखने को मिल रही है। शो के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा इन दिनों एक लवर बॉय की इमेज के साथ उभरे है और माहिरा शर्मा के साथ उनकी नजदीकियां काफी चर्चा में है।
.jpg)
हाल ही में पारस ने माहिरा शर्मा से अपने प्यार का इजहार भी किया और अब तो पारस बात – बता पर माहिरा को किस करते हुए भी दिखाई देते है। बिग बॉस के घर में पारस का ये लव कलेक्शन उनकी गर्लफ्रेंड आकांशा पुरी को रास नहीं आ रहा है।
.jpg)
घर में पारस के बर्ताव को लेकर आकांशा पहले भी कई बार बयान दे चुकी है और अब उन्हें लग रहा है कि पानी सिर के ऊपर जा रहा है। आकांशा ने हाल ही में ऐसा रिएक्शन दिया है जिससे पारस को झटका जरूर लग सकता है।

आकांशा ने हाल ही में पारस के बेहेवियर पर नाराजगी जताते हुए, एक इंटरव्यू में बताया – मैं पारस को इस हरकत के लिए कभी माफ़ नहीं करूंगी। पारस ने पूरी दुनिया के साथ हमारे रिलेशनशिप का मजाक उड़ाया है और मेरे प्यार को बदनाम किया है।

आकांशा ने आगे कहा , ‘घर में पारस ने लव कनेक्शन बनाकर अपना रिश्ता खराब कर लिया है। चीजें अब दोबारा कभी वैसी नहीं हो सकती जैसे हमारे बीच पहले हुआ करती थी। मैं पारस का काफी ख्याल रखा पर उसने नजदीकियां बनाते हुए एक बार भी ये नहीं सोचा की उन्हें कैसा लगेगा।

आकांशा ने ये भी कहा , ‘ पारस ने उन्हें ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है जहां वो उनपर विश्वास नहीं कर सकती। मैंने संघर्ष के दिनों से उसका साथ दिया है पर वो मेरे ऊपर कई चीजों को लेकर निर्भर है। अब जैसा मुझे दिखाई दे रहा है , अगर वो सही है तो मैं उस इंसान के साथ नहीं रह सकती। ‘



Download Android App
Download iOS App



