Parineeti Chopra ने फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ के प्रमोशन दौरान पहनी ऐसी ड्रेस, लोगों ने किए भद्दे कमेंट

Summary :

आए दिन किसी ना किसी बॉलीवुड स्टार्स को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सलमान खान और दीपिका पादुकोण के बाद अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस Parineeti Chopra

आए दिन किसी ना किसी बॉलीवुड स्टार्स को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सलमान खान और दीपिका पादुकोण के बाद अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस Parineeti Chopra को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। परिणीति को अपनी डे्रस की वजह से लोगों की खरी खोटी सुननी पड़ रही है।

बता दें कि अभिनेत्री Parineeti Chopra और अर्जुन कपूर अपनी आगामी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने आए थे। परिणीति एक दिन के लिए फिल्म का प्रमोशन करने के सिलसिले में मुंबई आई थी क्योंकि वह फिलहाल सिद्घार्थ मल्होत्रा के साथ अपनी अगली फिल्म जबरिया की शूटिंग के लिए इस समय लखनऊ में है।

परिणीति चोपड़ा को उनकी ड्रेस की वजह से सोशल मीडिया पर किया ट्रोल

वहीं यदि फिल्म का प्रमोशन करने आई Parineeti Chopra की ड्रेस पर ध्यान दे तो वह परिणीति को थोड़ा असहज महसूस करा रही है। इसी ड्रेस के कारण लोगों ने अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की डे्रसिंग सेंस का खूब मजाक बनाया है। कुछ यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि अभिनेत्री ने जानबूझकर ऐसी अश्लील ड्रेस पहनी है। इनका तो काम ही है लोगों को अपनी और आकर्षित करना।

इनका तो काम ही हैं लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करना। एक यूजर्स ने कमेंट कर कहा कि ये ड्रेस Parineeti Chopra के लिए बनी ही नहीं है देखें जरा कितनी मोटी लग रही हैं।

https://www.instagram.com/p/Bm08rk7HHLk/?utm_source=ig_share_sheet&igshid=5gzrilp1tpny

 

बता दें कि नमस्ते इंग्लैंड अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ नमस्ते लंदन का सीक्वल हैं। फिल्म का निर्देशन विपुल शाह और निर्माण जयंतीलाल गडा ने किया है। ये फिल्म 19 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

परिणिति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी लोग खूब पसंद करते हैं। ये दोनों एक साथ इशकज़ादे में भी नज़र आ चुके हैं। इससे पहले भी एक्ट्रेस Parineeti Chopra को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की सगाई की फोटोज वायरल होने की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थी।

 

Desk Team