परिणीति चोपड़ा की फोटो वाला पटाखे के पैकेट शेयर करके फैन ने पूछा ये सवाल, एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब

Summary :

देश भर में शनिवार को दिवाली का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने फैन्स और देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। हालांकि बाजारों में अलग-अलग ब्रांड के पटाखे

देश भर में शनिवार को दिवाली का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने फैन्स और देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। हालांकि बाजारों में अलग-अलग ब्रांड के पटाखे भी दिवाली के मौके पर देखने को मिलते हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की भी पटाखे के एक पैकेट पर तस्वीर छपी हुई नजर आई। इस पैकेट की तस्वीर सोशल मीडिया पर एक फैन ने एक्ट्रेस को टैग करके शेयर की। 
दीपक कालभोर नाम के एक ट्विटर यूजर ने परिणीति चोपड़ा को टैग करते हुए लिखा,परिणीति पता नहीं था कि आप इस ब्रांड को भी एंडोर्स कर रही थीं। यूजर के इस जवाब पर भी परिणीति ने मजेदार जवाब देकर मुंह बंद कर दिया। 

परिणीति ने यूजर के ट्वीट पर जवाब में लिखा, हाहाहा लेकिन कृपया पटाखे ना फोड़ें। आपके लिए दीवाली सुरक्षित और शांत हो। एक्ट्रेस ने #PollutionFree #SayNoToCrackers इसके साथ यह भी लिखा। 
फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू यशराज फिल्म्स की लेडीज वर्सेज रिकी बहल से साल 2011 में किया था। इस फिल्म में रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा मुख्य किरदार में थे वहीं परिणीति चोपड़ा साइड रोल में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में परिणीति की एक्टिंग दर्शकों को बहुत अच्छी लगी थी। उसके बाद फिल्म इश्कजादे में मुख्य कलाकार के रूप में साल 2012 में परिणीति चोपड़ा ने कदम रखा। इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन कपूर भी थे। 

फिल्म संदीप और पिंकी परिणीति चोपड़ा की आगामी फिल्म है जो बनकर तैयार है। अर्जुन कपूर इस फिल्म में उनके साथ मुख्य किरदार में हैं। फिल्म की रिलीज डेट को लॉकडाउन की वजह से आगे कर दिया था। वहीं द गर्ल ऑन ट्रेन फिल्म भी परिणीति की पोस्ट प्रोडक्‍शन स्टेज पर है। इस साल यह फिल्म रिलीज नहीं हो पाएगी। 

Desk Team