छोटे परदे का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस इस वक़्त ओटीटी पर धमाल मचाता दिख रहा हैं। शो आए दिन लाइमलाइट में बना रहता हैं। इसी के साथ शो में जब से वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई हैं। शो की टीआरपी हर चढ़ते दिन और भी ज्यादा हाई होती जा रही हैं। इस के साथ शो में जब से फेमस यूट्यूबर एलवीश यादव की एंट्री हुई हैं। एलवीश उसी वक़्त से काफी ज्यादा लाइमलाइट में भी आ गए हैं। वैसे तो एलवीश घर के हीरो कहे जाते थे लेकिन बिता हफ्ता एलवीश पर काफी ज्यादा भारी पड़ता हुआ देखा गया।

अपने दोस्तों अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी के सामने बेबिका धुर्वे पर भद्दे कमेंट करने की वजह से वीकेंड पर सलमान खान ने उनकी बुरी तरह क्लास लगा दी। बता दे की सलमान खान से डांट खाने के बाद अब एल्विश यादव को घर की महिला सदस्य को लेकर किये गए कमेंट की वजह से भारी कीमत चुकानी पड़ी है।

दरअसल बिग बॉस के घर में दर्शकों को एलवीश का गेम काफी ज्यादा पसंद आ रहा था। उनका फ्रेंडली नेचर हर किसी का दिल जीत रहा था। इतना ही नहीं, जब सलमान खान ने वीकेंड के वार में उनकी क्लास लगाई तो सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने एक्टर को ही बायकॉट करने की बात कह दी।

लेकिन अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने को ऐसी खबर सामने आ रही हैं की वीकेंड के वार एपिसोड के बाद यूट्यूबर एल्विश यादव ने इंस्टाग्राम पर अपने कई फॉलोअर्स गंवा दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एल्विश यादव का बेबिका धुर्वे पर किया गया कमेंट कई लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है, जिसकी वजह से अब तक 1 लाख से अधिक लोगों ने उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

बता दे की बिग बॉस के घर में एलवीश काफी स्ट्रांग कंटेस्टेंट के तौर पर देखे जा रह हैं। जहां बिग बॉस के इतिहास में पहली बार किसी वाइल्ड कंटेस्टेंट के शो जीतने के आसार दिख रहे हैं। बता दे की एलवीश की भारी संख्या में फैन फोल्लोविंग हैं। जो एलवीश को भर-भर कर वोट दे रहे हैं। ऐसे में अब देखना काफी दिलचस्प होने वाला हैं की एलवीश आगे गेम में और क्या धमाल दिखाते है।


Download Android App
Download iOS App



