Pati Patni Aur Woh 2 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर Ayushmann Khurrana की फिल्म ‘Pati Patni Aur Woh 2’ को लेकर जितनी बड़ी उम्मीदें थीं, पहले हफ्ते के बाद तस्वीर उतनी ही उलझी हुई नज़र आ रही है। दमदार प्रमोशन, स्टार पावर और सोशल मीडिया बज के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत पकड़ नहीं बना पाई। शुरुआती दिनों में जो एक्साइटमेंट दिखा था, वह वीकडेज़ आते-आते धीरे-धीरे कम होता दिखाई दिया।
Pati Patni Aur Woh 2 Box Office Collection: शानदार प्रमोशन के बावजूद पहले हफ्ते में नहीं दिखा वैसा असर

फिल्म को लेकर ट्रेड एनालिस्ट्स की नजरें टिकी हुई थीं, लेकिन दर्शकों की भीड़ में स्टेबिलिटी नहीं दिखी। कई जगहों पर शो में सीटें खाली नजर आईं, जिससे साफ सिग्नल मिला कि फिल्म उम्मीद के मुताबिक लंबी रेस की तैयारी नहीं कर पा रही है।
Pati Patni Aur Woh 2: वीकडेज़ में गिरावट ने बढ़ाई चिंता, वर्ड ऑफ माउथ भी नहीं बना मजबूत

फिल्म ने वीकेंड पर थोड़ी राहत जरूर दी, लेकिन जैसे ही सोमवार से नॉर्मल दिन शुरू हुए, कमाई में तेजी से गिरावट देखने को मिली। फैमिली ऑडियंस और युवा दर्शकों से मिली रिएक्शंस भी पूरी तरह पॉजिटिव नहीं रही, जिसका सीधा असर थिएटर फुटफॉल पर पड़ा।
कई दर्शकों का कहना है कि फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले में वह नई एनर्जी नहीं है, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। कॉमेडी और इमोशन के बावजूद कई हिस्से प्रेडिक्टेबल लगते हैं, जिससे फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ कमजोर पड़ गया। यही वजह है कि पहले हफ्ते के अंत तक फिल्म की पकड़ ढीली होती नज़र आई।
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर दूसरे हफ्ते में फिल्म को मजबूत रिव्यूज़ और दर्शकों का सपोर्ट नहीं मिला, तो इसका कुल कलेक्शन एफेक्ट हो सकता है।
Ayushmann Khurrana’s latest Film: ओवरसीज मार्केट में भी कमजोर प्रदर्शन

जहां बॉलीवुड फिल्मों से इंटरनेशनल मार्केट में बड़ी कमाई की उम्मीद की जाती है, वहीं ‘Pati Patni Aur Woh 2’ इस मोर्चे पर भी खास कमाल नहीं दिखा पाई। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का ग्लोबल कलेक्शन लगभग 40 करोड़ रुपये के आसपास पहुंचा है, जो कि अपेक्षाओं से काफी कम माना जा रहा है।
आपको बता दे, फिल्म ने 7 दिनों में भारत में लगभग ₹28.85 करोड़ नेट कलेक्शन किया है, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब ₹40.28 करोड़ रुपये तक पहुंचा है। पहले दिन शुक्रवार को फिल्म ने ₹3.85 करोड़ की ओपनिंग ली, जिसके बाद शनिवार को ₹5.75 करोड़ और रविवार को ₹7.75 करोड़ की बढ़त देखने को मिली।
हालांकि सोमवार से फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की गई और यह ₹3.25 करोड़, ₹3.50 करोड़, ₹2.75 करोड़ होते हुए गुरुवार को सिर्फ ₹2.00 करोड़ पर आकर ठहर गई। शुरुआती वीकेंड की अच्छी शुरुआत के बावजूद वीकडेज़ में आई यह गिरावट साफ दिखाती है कि फिल्म दर्शकों को लंबे समय तक सिनेमाघरों तक खींचने में संघर्ष कर रही है, जिससे इसके कुल प्रदर्शन पर सवाल उठने लगे हैं।
अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या फिल्म दूसरे हफ्ते में कोई बड़ा कमबैक कर पाएगी या फिर धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस रेस से बाहर हो जाएगी। फिलहाल हालात पूरी तरह अनिश्चित बने हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App




