टीवी के पॉपुलर कपल कहे जाने वाले एजाज खान और पवित्रा पुनिया सोशल मीडिया पर खूब छाए हुए हैं। दरअसल दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी बातें वायरल हो रही जिसे सुनने के हर किसी के होश उड़ गए हैं। हाल ही में परित्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक रिंग फ्लॉन्ट करती हुई तस्वीर पोस्ट की जिसे देखने के बाद यह कहा जा रहा हैं की पवित्रा पुनिया ने सगाई कर ली हैं।

दरअसल कपल से जुड़े एक सोर्स ने इस बात को कंफर्म करते हुए कहा, ‘एजाज ने सोमवार को पवित्रा को अचानक प्रपोज कर दिया। ये पवित्रा के लिए भी एक सरप्राइज की तरह था, क्योंकि पवित्रा को इस बात का कोई आईडिया नहीं था। उन दोनों की वास्तव में इंगेजमेंट हो गई है और दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं।’ हालांकि अभी तक दोनों ने इस बारे में किसी भी तरह की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

वही पवित्रा ने अपने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा हैं की क्या?? वही अब पवित्रा की इस फोटो को देखकर कहा जा रहा है कि उन्होंने और एजाज ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है।एजाज और पवित्रा के रिश्ते की शुरुआत बिग बॉस में हुई थी। दोनों काफी लंबे समय से लिव इन में रह रहे हैं। साथ में रहने का फैसला दोनों ने बिग बॉस के बाद ही किया था। कपल को सोशल मीडिया पर फैंस ने #pavijaj नाम दिया है।


वही अब दोनों के सगाई की खबर सुनकर उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। साथ ही दोनों को जमकर बधाइयां भी दे रह हैं। वही अब दोनों के फैंस को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार हो गया हैं।

साथ ही अब दोनों ही कपल इस बात का ऑफिसियल अनाउंसमेंट कब करते हैं ये देखना भी काफी दिलचस्प होने वाला हैं।


Download Android App
Download iOS App



