टीवी का रियलिटी शो बिग बॉस का 14वां सीजन कुछ दिनों पहले ही शुरू हुआ है। जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं यह शो और भी ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है। खैर,बिग बॉस के घर रिश्तों का बनना और टूटना तो लगा रहता है,शो में कोई किसी को डेट करता है तो कभी कोई गहरी से गहरी दोस्ती को तोडऩे में सेकेंड भी नहीं लगाता है।

इस बार भी शो में कुछ ऐसा ही कुछ चल रहा है जहां रिश्तों के समीकरण कुछ बदलते हुए नजर आ रहे हैं। कंटेस्टेंट ना केवल एक दूसरे को पसंद करने लगे हैं,बल्कि इनमें से बहुत से तो खुलकर अपने प्यार का इजहार भी कर रहे हैं।

पवित्रा इस एक्टर को करना चाहती हैं डेट
हाल ही में पवित्रा पुनिया ने रुबीना दिलैक पति अभिनव शुक्ला को डेट करने की इच्छा जाहिर की है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक बिग बॉस के घर में जैस्मिन ने रुबीना को बताया है कि पवित्रा एक्टर अभिनव को डेट करना चाहती हैं।

दरअसल अदाकारा अभिनव को बहुत समझदार मानती हैं,उनके हिसाब से वो अभिनव के संग ठीक ढंग से बातचीत कर सकती हैं। इतना ही नहीं पवित्रा ने तो यह भी कहा है कि यदि अभिनव ने शादी नहीं की होती तो वो उन्हें एक बार जरूर डेट करती।

पत्नी रुबीना ने किया ऐसा रिएक्ट
पवित्रा के इस प्रपोजल पर रुबीना दिलैक ने भी अपना रिएक्शन दिया है,उन्होंने पवित्रा के इस आइडिया का स्वागत किया है और उन्हें अभिनव साथ डेट पर जाने के लिए कह दिया है,इतना ही नहीं रुबीनी ने उन्हें इस डे से कोई नाराजगी नहीं दिखाई। अब ऐसे में यदि बिग बॉस के घर में कुछ अलग सी केमिस्ट्री देखने को मिल जाए,तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।

वहीं बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स के गेम की बात करी जाए तो पवित्रा पुनिया सबसे ज्यादा कंटेस्टेंट के तौर पर उभरकर सामने आई है। वहीं अभी तक हर टास्क में उनकी परफॉर्मेंस भी शानदार रही है और उनका इंटेंट भी वाकई काबिले तारीफ रहा।

वहीं दूसरी और अभिनव की पत्नी और एक्टे्रस रुबीना अपने गेम को लेकर खूब विवादों में छाई हुई है और वो इसपर खुलकर बोल रही है। इसके अलावा उनकी कई कंटेस्टेंट के साथ नोकझोक भी हो रही है। हाल ही में वायरल हो रहे एक प्रोमो में तो रुबीना,सलमान खान संग भी बहस करते दिख रही हैं,ऐसे में यह कहना कुछ गलत नहीं होगा कि रुबीना का बीबी का सफर अलग ही दिशा में आगे बढ़ रहा है।


Download Android App
Download iOS App



