पायल रोहतगी की सबसे बड़ी विश जल्द ही पूरी होने वाली है। एक्ट्रेस ने खुद इस बात की जानकारी अपने चाहने वालो को दी है। आपको बता दे, कई बार अपनी शादी को लेकर पायल रोहतगी इच्छा ज़ाहिर कर चुकी है। वो 12 साल से संग्राम सिंह को डेट कर रही हैं।

लेकिन फिर भी इन दोनों की शादी नहीं हो रही थी लेकिन अब फाइनली ये दोनों शादी करने जा रहे हैं। इन्होने अपने वेडिंग डेट भी अनाउंस कर दी है। पायल रोहतगी, संग्राम सिंह के साथ 21 जुलाई को एक सिंपल सेरिमनी में सात फेरे लेंगी। 21 जुलाई को ही संग्राम सिंह का बर्थडे है।

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर शादी की डेट के बारे में फैंस को बताया। दोनों ने साथ में तस्वीर शेयर की, जिस पर लिखा था- ‘Save The Date…coming this July’
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संग्राम सिंह और पायल रोहतगी ने प्री-वेडिंग शूट करवा लिया है और जल्द ही शादी की शॉपिंग शुरू होगी। हालांकि जब पायल रोहतगी से शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। यह जरूर कहा कि मैं न तो कुछ कन्फर्म कर सकती हूं और न ही इनकार कर सकती हूं। प्लीज संग्राम से बात करिए। मैं कुछ नहीं कहूंगी।

वहीं संग्राम सिंह ने पायल रोहतगी संग शादी की बात कन्फर्म कर दी और कहा कि वह बेहद खुश हैं। संग्राम सिंह ने बताया वह और पायल बेहद सिंपल तरीके से शादी करेंगे। दोनों एक मंदिर में आर्य समाज के रीति-रिवाजों से शादी करेंगे। शादी या तो गुजरात या हरियाणा में होगी। आपको बता दे, संग्राम और पायल की पहली मुलाकात रिएलिटी शो Survivor India के सेट पर हुई थी। तभी से दोनों साथ थे।


Download Android App
Download iOS App



