कोरोना वायरस ने दुनियाभर में अपना कहर बरपाया हुआ है और भारत में भी इस वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हाल ही में बॉलीवुड की जानी सिंगर कनिका कपूर में भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स का गुस्सा कनिका कपूर पर बरस रहा है।

दरअसल कनिका कपूर कुछ दिन पहले ब्रिटैन से वापस लौटी है और उनपर आरोप लग रहा है कि उन्होंने न सिर्फ अपने कोरोना पोस्टिव होने की बात छुपाई बल्कि 100 से ज्यादा लोगों की गैदरिंग वाली एक पार्टी का हिस्सा भी बनी हैं। एक सेलिब्रिटी होने के बाद उनका ये बिहैवियर लोगों के निशाने पर है।

एक तरफ जहां देश के प्रधानमंत्री लोगों से सुरक्षित रहने की अपील कर रहे है वहीं कनिका ने ब्रिटैन यात्रा से वापस लौटने के बाद खुद को क्वारंटाइन नहीं किया और उन्होंने अन्य लोगों की जिंदगी को भी खतरे में डाला है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि लंदन से वापस आने के बाद लखनऊ एयरपोर्ट पर बाथरूम में छिप गई थीं और उन्होंने खुद को जांच से बचा लिया था।

सोशल मीडिया पर बहुत से यूजर्स ने लिखा है कि कनिका कपूर पर एपिडेमिक एक्ट, 1897 की धारा 3 के तहत कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए और गिरफ्तार भी किया जाना चाहिए। यूजर्स ने योगी सरकार से अपील की है कि इस तरह का कठोर कदम उठाकर एक उदाहरण पेश करना चाहिए , ताकि लोग इस वायरस के खिलाफ सजग हो और ये जंग जीत सके।

एक लेखक तुहिन सिन्हा ने अपने ट्वीट में लिखा , ‘कनिका कपूर जैसे पढ़े – लिखे मूर्ख कोरोनो वायरस की तुलना में अधिक खतरनाक हैं। भारत ने बीमारी को लंबे समय तक सफलतापूर्वक रोक रखा था, लेकिन गैर-जिम्मेदार और बचकाने व्यवहार से इस लड़ाई में नुक्सान पहुंचा है।’

वहीं दीपिका राजपूत नाम की एक यूजर ने लिखा, ‘कनिका कपूर को अपनी लंदन यात्रा के बारे में अधिकारियों को न बताने के लिए गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उसने 100 लोगों वाली एक पार्टी भी अटैंड की।

वहीं कनिका कपूर ने खुद के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की बात कबूल करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, “पिछले चार दिनों से मुझमें फ्लू के लक्षण थे, मैंने अपनी जांच कराई और पाया कि मैं कोविड-19 पॉजिटिव हूं। मैं और मेरा परिवार अभी बिल्कुल अलग-थलग रह रहे हैं और इससे ठीक होने के लिए चिकित्सकों की सलाह का पालन कर रहे हैं।”
हाल ही में लंदन से लखनऊ लौटीं कनिका ने आगे लिखा, “मैं जिन लोगों के संपर्क में आई हूं, उनका भी परीक्षण किया जा रहा है।इस स्तर पर मैं आप सभी से यही आग्रह करना चाहूंगी कि आप खुद को दूसरों से अलग रखें और संकेत मिलने पर अपनी जांच कराएं। मैं ठीक हूं, एक सामान्य फ्लू और हल्के बुखार की तरह महसूस कर रही हूं। इस वक्त हमें एक जिम्मेदार व जागरूक नागरिक बनने और दूसरों के बारे में भी सोचने की आवश्यकता है। हम बिना डरे इससे केवल तभी उबर सकते हैं, जब हम विशेषज्ञों और अपने स्थानीय प्रशासन, राज्य व केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे।”
अब देखिये सोशल मीडिया पर अन्य यूजर्स के रिएक्शन :
1.

2.

3.

4.

5.



Download Android App
Download iOS App



