कंगना रनौत ने हाल ही में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। उनके लिए ये दिन बेहद ही खास रहा। जहां पहले उनकी अपकमिंग फिल्म थलाइवी का ट्रेलर बर्थडे के खास मौके पर रिलीज़ किया गया। वही उन्हें अपनी एक्टिंग के लिए जमकर तारीफे भी मिली। फैंस से लेकर बॉलीवुड कलाकार भी खुद को कंगना की तारीफ करने से नहीं रोक पाए। इसके बाद इस खुशी के मौके पर उनके भाई अक्षत ने सेलिब्रेट करने के लिए एक स्पेशल डिनर प्लान किया था।
कंगना रनौत ने इसका वीडियो और कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इस वीडियो को देखकर साफ़ हो गया है की इस पार्टी में उनके फिल्म इडंस्ट्री के दोस्त भी मौजूद थे। वीडियो में कंगना भी ‘थलाइवी’ लुक में दिखाई दे रही हैं। लेकिन अब कंगना का ये वीडियो एक और कारण के चलते सुर्खियों में आ गया है। दरअसल, अब इस वीडियो को करण जौहर की पार्टी वाले वीडियो से कंपेयर किया जा रहा है।
इस पार्टी में अनुपम खेर, विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी भी मौजूद थे। कंगना ने पार्टी का वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है। साथ में कैप्शन है, शुक्रिया अक्षत इतना बढ़िया डिनर प्लान करने के लिए बीती रात की कुछ झलकियां।
बता दें कि करण जौहर की पार्टी का एक वीडियो काफी सुर्खियों में रहा है। उसमें बॉलीवुड एक्टर्स मलाइका, अर्जुन, दीपिका, जोया अख्तर वगैरह मौजूद थे। इस वीडियो में एक्टर्स पर ड्रग लेने का आरोप था। इस मामले में एनसीबी जांच की खबरें भी आई थीं।


Download Android App
Download iOS App

.jpg)




