बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन फिल्मों में अपनी स्मार्टनेस के अलावा एक्शन की वजह से भी खूब चर्चा में रहते हैं। उन्हें कई फिल्मों और विज्ञापन में शानदार एक्शन करते हुए देखा जा चुका है। ऋतिक रोशन माउंटेन ड्यू के एड में भी एक्शन करते दिखते हैं, लेकिन इस बार उन्हें अपने एक्शन की वजह से ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

माउंटेन ड्यू ‘डर के आगे जीत है’ टैग के साथ अपने हर ऐड में खतरनाक स्टंट रखता है, पर इस बार ऐड क्रिएटर्स कुछ ज्यादा ही क्रिएटिव हो गए। ऐड में ऋतिक रोशन दुनिया के सबसे ऊंचे टावर बुर्ज खलीफा से बाइक चलाते हुए नीचे उतरते नजर आ रहे हैं। इसमें बुर्ज खलीफा से जमीन तक एक पतला स्लाइड भी देखा जा सकता है, जिसके सहारे ऋतिक अपनी बाइक जमीन पर उतारते हैं।
ऋतिक रोशन का यह स्टंट कई सोशल मीडिया यूजर्स को हजम नहीं हो रहा है। जिसके चलते अभिनेता और एड बनाने वाले क्रिएटर्स को ट्रोल किया जा रहा है। ऋतिक रोशन ने अपने इस एड क्लिप को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।





ऐड क्रिएटर्स की सोच भले ही अच्छी रही हो, पर यह कुछ एक्स्ट्रा हो गया। यूजर्स ने कमेंट्स कर ऐड की हंसी उड़ाई है। एक यूजर ने लिखा ‘मतलब कुछ भी’। दूसरे ने लिखा ‘टॉम क्रूज यह देखकर धरती ही छोड़कर चले गए।’ एक और ने लिखा ‘डर के आगे जीत नहीं डायरेक्ट भगवान से मिलने का मौका है।’ आगे और भी मजेदार कमेंट्स हैं।

एक ने कमेंट में लिखा, ‘ये देखने के बाद टॉम क्रूज ने पृथ्वी छोड़ दी है।’ दूसरे यूजर ने अपने कमेंट में लिखा, ‘पर ऐसे बाइक रेसिंग कहां होती है।’ इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने ऋतिक रोशन को उनके एड क्लिप के लिए ट्रोल किया है। और भी कई लोगों ने माउंटेन ड्यू ऐड का खूब मजाक उड़ाया है।


Download Android App
Download iOS App



