Dilip Joshi को देखकर पीएम मोदी ने पूछा था सवाल, एक्टर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

Summary :

नरेंद्र मोदी से अपनी एक मुलाकात को याद करते हुए दिलीप जोशी ने दिलचस्प किस्सा सुनाया.

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्टर दिलीप जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा एक पुराना दिलचस्प किस्सा शेयर किया है. दिलीप जोशी ने बताया कि नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाकात 2011 में एक किताब विमोचन के दौरान हुई थी. एक्टर ने बताया कि उस दौरान भी पीएम मोदी सिर्फ गुजरात के सीएम थे लेकिन उन्होंने दिलीप जोशी को ‘तारक मेहता के जेठालाल’ के नाम से पहचान लिया.

वीडियो ‘मोदी स्टोरी’ नाम के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है. इसमें दिलीप जोशी ने उस वक्त गुजरात के मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी से अपनी मुलाकात से जुड़ा अनुभव बताया है. इस वीडियो में दिलीप जोशी ने बताया, ”2008 में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो शुरू हुआ था, यह टीवी सीरियल सुपरहिट हुआ.

दिलीप जोशी ने सुनाया पीएम मोदी से मुलाकात का किस्सा

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ जिनके ऊपर यह सीरियल बना है, उन्होंने एक किताब लिखी थी. जिसका विमोचन अहमदाबाद में हुआ था. इस कार्यक्रम में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल होने वाले थे.”

दिलीप ने आगे बताया कि तारक मेहता जैसे एक 40 मिनट का नाटक बनाया था. जिस पर हम लोग एक लाइव परफॉर्म करने वाले थे. नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में कुछ मिनट के लिए ही शामिल होने वाले थे. इस दौरान नरेंद्र मोदी खुद सबके पास गए और एक-एक करके सबसे मिले.

पीएम मोदी ने क्या कहा था जेठालाल से

एक्टर ने बताया कि 2011 में दो साल बाद फिर नरेंद्र मोदी से अहमदाबाद में मुलाकात हुई. जब वह ‘सद्भावना मिशन’ कर रहे थे. उसी दौरान हम मंच पर बारी-बारी से तत्कालीन सीएम नरेंद्र मोदी से मिल रहे थे. उन दिनों मैंने अपना वजन थोड़ा सा कम किया था. जैसे ही मैं स्टेज पर उनसे मिलने गया, उन्होंने मुझे देखकर कहा, ‘जेठालाल,वजन ओछु कर्यु छे…”

हैरान रह गए थे दिलीप जोशी

दिलीप जोशी ने बताया कि मैं उस वक्त यह सुनकर हैरान रह गया कि नरेंद्र मोदी रोजाना लाखों लोगों को मिलते होंगे. लेकिन, ये याद रखना कि दो साल पहले उन्होंने मुझे देखा था और दो साल बाद मैं उनसे मिला. उन्हें ये याद था कि मुझमें कुछ बदलाव आया है. यह काफी हैरान करता है.

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।