बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर धमकियों के चलते चर्चा में आ गए हैं। सोमवार, 14 अप्रैल को एक अज्ञात व्यक्ति ने मुंबई के वर्ली ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर सलमान खान को जान से मारने और उनकी कार को बम से उड़ाने की धमकी दी। इस मैसेज के सामने आने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और अभिनेता के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
दो लोगों की ली तलाशी
वहीं अब खबर सामने आई है कि धमकी मिलने के बाद गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो संदिग्ध युवकों को संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते हुए देखा गया, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने दोनों की तलाशी ली। इसी बीच जांच के दौरान एक युवक की लाल टोपी उतरवाई गई, इतना ही नहीं व्यक्ति की पैंट की जेबों की तलाशी ली गई और उन्हें पूरी तरह से चेक किया गया। हालांकि तलाशी के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, इसलिए दोनों को कुछ ही मिनटों में छोड़ दिया गया।
घर के बाहर सिक्योरिटी फोर्स
साल 2024 में भी सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई थी, जिसके बाद से उनकी सुरक्षा को लेकर लगातार सिक्योरिटी को लेकर खास ध्यान रखा जा रहा है। ताजा धमकी के बाद एक बार फिर से उनके आवास के आसपास पुलिस तैनाती बढ़ा दी गई है। गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर अब किसी वाहन को खड़ा होने की अनुमति नहीं दी जा रही है, साथ ही आसपास की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एडिशनल सिक्योरिटी फोर्स को तैनात किया गया है।
Salman Khan को मिली घर में घुसकर मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
सलमान खान बॉलीवुड के उन चुनिंदा सितारों में से हैं जिनके घर के बाहर अक्सर फैंस की भीड़ देखने को मिलती है। लेकिन हालिया घटनाओं के बाद उनके घर के बाहर फोटोग्राफी और आम लोगों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।
धमकी पर सलमान के क्या कहा
बता दें, सिकंदर के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान जब अभिनेता से धमकियों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने शांत और गंभीर अंदाज में जवाब देते हुए कहा था, “भगवान, अल्लाह सब कुछ जानते हैं। जितनी जिंदगी लिखी है, उतनी ही जीनी है। कभी-कभी हमें बहुत सारे लोगों को साथ लेकर चलना पड़ता है और वहीं मुश्किलें पैदा होती हैं।” सलमान खान का ये जवाब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।


Download Android App
Download iOS App



