टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य फेम पूजा बनर्जी इन दिनों अपनी मदरहुड जर्नी का जमकर आनंद ले रही हैं। टीवी एक्ट्रेस ने 12 मार्च 2022 को अपनी बेबी गर्ल का वेलकम किया था। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और फैंस के लिए अक्सर नई-नई तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। जो उनके चाहने वाले बहुत पसंद भी करते हैं।

एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर
पूजा बनर्जी ने 21 अप्रैल 2022 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बेहद क्यूट तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में पूजा की बेटी सना भी हैं, जिसमें नन्ही परी बेहद प्यारी लग रही हैं। इस तस्वीर को साझा करके इसके कैप्शन में लिखा है, सना सेजवाल आपने सभी सुंदर कारणों से मम्मा को एक व्यस्त ‘मधुमक्खी’ बना दिया है… मेरी बच्ची, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।
जबकि इससे पहले एक्ट्रेस ने 5 अप्रैल को भी अपनी बेटी संग कुछ प्यारी तस्वीर शेयर की थी। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने अपनी बेटी सना को गोद में लिए हुए हैं और उसे प्यार कर रही थीं। सोते हुए सना वाकई बेहद प्यारी लग रही थीं। पिंक कलर की ड्रेस में नन्ही परी की खूबसूरती देखने लायक थी, वहीं व्हाइट ड्रेस में पूजा भी काफी प्यारी लग रही थी।

गौरतलब है, ‘कसौटी जिंदगी की 2’ और ‘कुमकुम भाग्य’ जैसे टीवी शो में अहम किरदार निभाने वाली पूजा बनर्जी ने कुछ समय पहले ही ‘कुमकुम भाग्य’ शो को अलविदा कह दिया था। खास बात एक्ट्रेस ने अपनी पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान शो में काम किया था। वहीं पूजा बनर्जी के टेलीविजन सफर की बात करें तो उन्होंने साल 2011 में एमटीवी ‘रोडीज सीजन 8’ से की थी, जिसमें वो फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं।


Download Android App
Download iOS App



